Live Updates

Pahalgam Terror Attack Live : पहलगाम आतंकी हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ और शाह करेंगे बात

Updated:
विज्ञापन

Eknath Shinde leaves for Srinagar

Pahalgam terror attack Live : सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में बुधवार को तीन लोगों के(स्केच जारी किए. इस हमले में 26 लोग मारे गए. इनमें ज्यादातर पर्यटक थे. संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं. तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे – मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ और शाह करेंगे बात

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े हालात पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी दलों से बात कर रहे हैं.

एकनाथ शिंदे फंसे लोगों की मदद के लिए श्रीनगर रवाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं. शिंदे महाराष्ट्र के फंसे हुए लोगों की मदद के लिए श्रीनगर जा रहे हैं.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, कहा- हम भारत के साथ

पहलगाम आतंकवादी हमले पर संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति, जेडी वेंस ने कहा, “इस भयानक आतंकवादी हमले से प्रभावित कश्मीर के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. हम सरकार और भारत के लोगों को जो भी सहायता और मदद दे सकते हैं, वह दे रहे हैं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पहलगाम के दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कल पहलगाम में एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने कायराना हरकत की, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई… मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. हम न सिर्फ इस कृत्य के साजिशकर्ताओं तक पहुंचेंगे, बल्कि पर्दे के पीछे के लोगों तक भी पहुंचेंगे… आरोपियों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा, यह मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं.”

आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने दी भावुक विदाई

भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावुक विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे.

अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के घायलों से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनंतनाग के एक अस्पताल में पहलगाम आतंकवादी हमले के घायलों से मुलाकात की.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola