Jagdeep Dhankhar Speech: नैरेटिव के चक्कर में कोई न फंस जाए…मैं अपना उदाहरण नहीं दे रहा, इस्तीफे के बाद धनखड़ का पहला भाषण
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Nov 2025 5:54 PM
इस्तीफा देने के बाद धनखड़ का पहला भाषण, फोटो पीटीआई
Jagdeep Dhankhar Speech: स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 4 महीने पहले उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ 21 नवंबर को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए. धनखड़ केवल कार्यक्रम में शामिल भर नहीं हुए, बल्कि लोगों को संबोधित भी किया. हालांकि 4 महीने बाद जब धनखड़ बोले, तो बहुत बड़ी बात कह दी.
Jagdeep Dhankhar Speech: आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य की लिखी किताब हम और यह विश्व का विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए जेपी धनखड़ ने कहा- भगवान करे कि कोई नैरेटिव के चक्कर में न फंस जाए, इस चक्रव्यूह में कोई फंस गया तो निकलना बड़ा मुश्किल है. उन्होंने आगे जो कहा, उसे सुनकर कार्यक्रम में शामिल सभी लोग ठहाका मार हंसने लगे. धनखड़ ने अपने संबोधन में नैरेटिव की चर्चा करते हुए आगे कहा- मैं अपनी बात नहीं कर रहा हूं. इसपर पूरा हॉल ठहाकों ये गूंज उठा.
अचानक इस्तीफा देकर धनखड़ ने चौंकाया था
पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस साल 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था. जो काफी चौंकाने वाला फैसला था. किसी को यह बात समझ में नहीं आई कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि धनखड़ को पद से इस्तीफा देना पड़ा. विपक्ष आज भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर रही है. संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही उनके इस्तीफे को मंजूरी मिली थी. इसके बाद उन्हें आखिरी बार सितंबर में नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था.
मैं विमान में सवार होने के लिए अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ सकता : धनखड़
भाषण के दौरान एक व्यक्ति यह याद दिलाने के लिए धनखड़ के पास आया कि उन्हें शाम 7:30 बजे दिल्ली वापस जाने के लिए उड़ान में सवार होना है. पूर्व उपराष्ट्रपति ने इसके बाद उपस्थित लोगों को बताया कि उन्हें एक उड़ान में सवार होना है. उन्होंने कहा, “मैं विमान में सवार होने के लिए अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ सकता, और दोस्तों, मेरा हाल का अतीत इसका सबूत है.” इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई.
मीडिया से धनखड़ ने बनाई दूरी
संघ से जुड़े कार्यक्रम में जेपी धनखड़ के शिरकत करने को बीजेपी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के एक मजबूत राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी. मीडिया ने धनखड़ से बात करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कार्यक्रम के बाद वह मीडिया से बात किए बिना चले गए.
ये भी पढ़ें: धनखड़ का इस्तीफा और उपराष्ट्रपतियों से जुड़े विवाद, पढ़ें विवेक शुक्ला का लेख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










