भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी, एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन
भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी, एडवाइजरी जारी

Iran Violence Situation: ईरान में विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी किया है. सरकार ने भारतीय नागरिकों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी है. ईरान में जारी हिंसा और प्रदर्शन में अब तक 2500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Iran Violence Situation: विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा- ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के साधनों, जिसमें कमर्शियल फ्लाइट्स भी शामिल हैं, से ईरान छोड़ दें.

भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIO को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शनों वाले इलाकों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी नई जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए. ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें पासपोर्ट और ID भी शामिल हैं, अपने पास तैयार रखें. इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए उनसे भारतीय दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है.

भारतीय दूतावास में तत्काल पंजीकरण कराने की सलाह

भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक, जिन्होंने भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, वे तत्काल अपना पंजीकरण करा लें. इसके लिए लिंक भी दिया गया है. इस लिंक (https://www.meaers.com/request/home) पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं. यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. यदि ईरान में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कोई भारतीय नागरिक पंजीकरण कराने में असमर्थ है, तो भारत में उनके परिवार से अनुरोध है कि वे पंजीकरण करा लें.

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारत सरकार ने ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. भारतीय दूतावास की आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359.
ईमेल: cons.tehrana mea.gov.in

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola