Indian Railway : इंडिगो में परेशानी, एक्शन में रेलवे, 37 प्रीमियम ट्रेन में 116 कोच बढ़ाये गए, बिहार का खास ध्यान

Updated:
विज्ञापन
Indian Railway News

37 ‘प्रीमियम ट्रेन’ में 116 कोच बढ़ाया गया (Photo: PTI)

Indian Railway : इंडिगो की उड़ान में में आ रही परेशानी के बाद रेलवे एक्शन मोड में आ गया है. रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 कोच बढ़ाने का फैसला किया है. रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

विज्ञापन

Indian Railway : उत्तर रेलवे ने विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सेवाओं में आ रही परेशानी के बाद बड़ा फैसला किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को 37 ‘प्रीमियम ट्रेन’ में 116 कोच बढ़ाने का फैसला किया गया है. रेल मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस संबंध में जानकारी  दी गई है. प्रेस नोट में बताया गया है कि दक्षिणी रेलवे ने सबसे ज्यादा सुधार किए हैं और 18 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर उनकी क्षमता बढ़ाई है.

किन ट्रेनों के डिब्बे बढ़ाए गए हैं?

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर 12425/26 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और 12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ‘थर्ड एसी’ का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि इसी तरह, चंडीगढ़ 12045/46 शताब्दी एक्सप्रेस और 12030/29 अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में भी एसी चेयर कार का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है.

रेलवे ने नयी दिल्ली एवं पटना में भी डिब्बों की संख्या बढ़ाई

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये बदलाव इन ट्रेन की आगामी सेवाओं से लागू होंगे और समस्या बनी रहने तक जारी रहेंगे. सूत्रों के हवाले से न्यूज  एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि यात्रियों की मांग में अचानक वृद्धि के कारण रेलवे नयी दिल्ली एवं पटना, मुंबई एवं नयी दिल्ली, अहमदाबाद और नयी दिल्ली के बीच चलने वाली कई ‘प्रीमियम ट्रेन’ में सभी प्रकार के एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें : Indigo Flight Cancelled: कब तक सामान्य होंगे इंडिगो के हालात? 1000 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद CEO एल्बर्स ने दिया यह जवाब

इंडिगो एयरलाइन के CEO पीटर एल्बर्स ने क्या कहा

इंडिगो एयरलाइन के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच हालात सामान्य होने की उम्मीद है. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में यात्रियों से माफी मांगते हुए बताया कि पिछले दिनों उठाए गए कदम काफी नहीं थे, इसलिए पूरी प्रणाली और समय-सारिणी दोबारा सेट की जा रही है. इसी वजह से अब तक सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, लेकिन यह कामकाज सुधारने के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1,000 से कम रहने की उम्मीद है.

Ravi Shastri Podcast With Prabhat Khabar
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola