Indian Navy: पाकिस्तानियों के लिए समुद्र में भगवान बनकर पहुंची भारतीय नौसेना, 12 घंटे से अधिक चला ऑपरेशन

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Indian Navy rescues hijacked Iranian vessel

Indian Navy: पाकिस्तानियों को छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन 12 घंटे से अधिक चला. जानें पूरी बात यहां

विज्ञापन

Indian Navy: पाकिस्तानियों के लिए भारतीय नौसेना भगवान बनकर समुद्र में पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए मछली पकड़ने वाले पोत को छुड़ा लिया है. ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में 23 पाकिस्तानी नागरिक इसमें सवार थे. बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक का ऑपरेशन चलाया और बंधकों को छुड़ाया.

नौसेना के प्रवक्ता ने क्या दी जानकारी

इस संबंध में नौसेना की ओर से भी जानकारी दी गई है. नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें पोत की जांच कर रहीं हैं. यह पोत मछली पकड़ने वाला है. जांच इसलिए की जा रही है ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू किया जा सके और पोत को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जा सके.

नौसेना ने ऑपरेशन चलाया

इससे पहले भारतीय नौसेना की ओर से जानकारी दी गई थी कि अगवा किये गये मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पोत में कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हुए. नौसेना ने कहा कि जहाज को गुरुवार को रोकने का काम किया गया था.

Read Also : Operation Sankalp: सोमालिया तट के पास नौसेना ने 40 घंटे तक दिखाई जांबाजी, 35 समुद्री लुटेरों को ऐसे दबोचा

कहां ट्रेस किया गया लोकेशन

बताया जा रहा है कि आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोकने का काम किया. इसके बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया और पोत में सवार लोगों को बचाया. घटना के वक्त मछली पकड़ने वाले पोत को लोकेशन सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में ट्रेस किया गया था. बताया गया कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पोत पर सवार थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola