India US Deal: भारत के सामने झुका अमेरिका! US कंपनी GE ने सौंपा F-404 इंजन, तेजस की बढ़ेगी ताकत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Sep 2025 4:52 PM
India US Deal: भारत को मिला तीसरा F-404 इंजन
India US Deal: अमेरिका की प्रमुख कंपनी GE ने भारत को तीसरा F-404 इंजन सौंप दिया है. यह इंजन GE के F404 परिवार का हिस्सा है, जो हल्के लड़ाकू विमान में खास तौर पर इस्तेमाल होता है. यह इंजन तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान के विकास के लिए काफी अहम है. इससे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.
India US Deal: अमेरिकी कंपनी GE ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को तीसरा F- 404 इंजन सौंप दिया है. जल्दी ही कंपनी चौथा इंजन भी भारत को सौंप सकती है. यह इंजन स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA Tejas Mark-1A में इस्तेमाल किए जाएंगे. इससे तेजस की ताकत बढ़ेगी. HAL और GE के बीच डील के तहत अमेरिकी कंपनी GE हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को F-400 इंजन सौंपेगी. इस इंजन की डिलीवरी से भारत की मेक इन इंडिया पहल को बल मिलेगा. तेजस Mark-1A में F-404 इंजन लगने से विमान की गति, रेंज और पेलोड क्षमता बढ़ेगी. अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में आई खटास के बाद इस इंजन की सप्लाई में देरी हो रही थी, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नरमी के बाद कंपनी ने तुरंत ही भारत को इंजन सौंप दिया. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि चौथा इंजन भी सितंबर के आखिरी तक भारत आ सकती है.
इंजन सप्लाई नहीं होने से प्रोजेक्ट में हो रही थी देरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तेजस LCA मार्क-1A के दस वर्जन तैयार कर लिए हैं, लेकिन अमेरिकी कंपनी GE से इंजन मिलने में देरी के कारण काम काफी धीरे हो रहा था. लेकिन, अब जब तीसरा इंजन भारत आ गया है और चौथा टाइमलाइन में है तो उम्मीद है इससे प्रोजेक्ट में तेजी आएगी. रक्षा अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि चौथा इंजन इस महीने के अंत तक भारत पहुंचने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक HAL को अमेरिकी कंपनी से इस साल के अंत तक 12 GE-404 इंजन मिलने की उम्मीद है.
अमेरिकी कंपनी GE से HAL ने किया था सौदा
साल 2021 में भारत ने अमेरिकी कंपनी जीई से F-404 इंजन खरीदने के लिए करीब 716 मिलियन डॉलर का सौदा किया था. हालांकि, कंपनी की ओर से ऑर्डर पूर्ति करने में काफी देरी की गई. इससे पहले महज दो इंजन की सप्लाई ही अमेरिका से हुई है. अभी तीसरा इंजन पहुंच गया है और इसी महीने के अंत चक चौथे इंजन की आपूर्ति हो सकती है. अगर सबकुछ ठीक रहता है और बाकी इंजनों की सप्लाई तय समय पर हो जाती है तो HAL वायुसेना को इस मार्च 2026 तक 10 लड़ाकू विमानों की सप्लाई कर सकता है.
वायुसेना की बढ़ेगी ताकत
भारतीय वायुसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा करने में जुटी है. एयरफोर्स की योजना Mk1A और Mk2 तेजस के दोनों संस्करणों को 350 से ज्यादा फाइटर प्लेन को वायुसेना में शामिल करने की है. विमान को और ताकतवर और वजन ढोने की क्षमता में इजाफा करने के लिए HAL अमेरिकी कंपनी GE F-404 इंजन खरीद रहा है. इंजनों की समय पर सप्लाई से उत्पादन में तेजी आएगी. सबकुछ ठीक रहा तो HAL साला करीब 30 विमानों का उत्पादन कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










