India on Mark Rutte: नाटो चीफ के बयान को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा- राष्ट्रपति पुतिन से नहीं हुई ऐसी कोई बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2025 7:41 PM
India on Mark Rutte
India on Mark Rutte: भारत ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के उन दावों को पूरी तरह से खारिज किया है जिसमें वे कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की है, और यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने रूटे के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, और इसे आधारहीन कहा है.
India on Mark Rutte: भारत ने शुक्रवार को नाटो के महासचिव मार्क रूटे के दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कथित फोन पर हुई बातचीत के बारे में नाटो महासचिव मार्क रूटे का बयान देखा है. यह बयान पूरी तरह से गलत और निराधार है. प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी राष्ट्रपति पुतिन से उस तरीके से बात नहीं की जैसा बताया जा रहा है. ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं है. हम नाटो जैसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित संस्थान के नेतृत्व से अपेक्षा करते हैं कि वह सार्वजनिक बयानों में ज़्यादा जिम्मेदारी और सटीकता बरते. प्रधानमंत्री की बातचीत को गलत तरीके से पेश करने वाली या ऐसी बातचीत का सुझाव देने वाली अटकलबाज या लापरवाही वाली टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं.
नाटो प्रमुख के दावे को भारत ने किया खारिज
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को नाटो महासचिव मार्क रूट की इस टिप्पणी को ‘पूरी तरह से बेबुनियाद’ बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और भारत पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को देखते हुए यूक्रेन पर मॉस्को की रणनीति के बारे में पूछा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसी ‘अटकलें या लापरवाही भरी’ टिप्पणियां हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी को गलत तरीके से पेश करती हैं या ऐसी बातचीत होने का दावा करती हैं, जो कभी हुई ही नहीं. भारत इसे अस्वीकार्य करता है.
भारत पर पड़ रहा टैरिफ का असर- रूट
इससे पहले रूट ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान सीएनएन को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ का रूस पर खासा असर पड़ रहा है. भारत इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति से फोन पर बात कर रहे है. जायसवाल ने कहा कि नाटो प्रमुख का बयान ‘तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह से बेबुनियाद है.’ उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी सुझाए गए तरीके से राष्ट्रपति पुतिन से बात नहीं की. ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं है.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ‘‘हम नाटो जैसे महत्वपूर्ण संगठन के नेतृत्व से सार्वजनिक बयानों में अधिक जिम्मेदारी और सटीकता बरतने की उम्मीद करते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










