India Pakistan War : पूरी तरह से ब्लैकआउट, अचानक उड़ने लगे ड्रोन, पूरी रात गोलीबारी

Updated:
विज्ञापन

India Pakistan War Complete blackout (FILE PHOTO)

India Pakistan War : भारत ने गुरुवार रात पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश पाक ने की. इसका मुंहतोड़ जवाब भारत के जवानों ने दिया. स्थानीय लोगों ने जानें क्या बताया गोलीबारी को लेकर?

विज्ञापन

India Pakistan War : भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया. जम्मू-कश्मीर के इलाके में रातभर गोलीबारी हुई. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “कल रात पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया था. इसके बाद ड्रोन उड़ने लगे और पूरी रात गोलीबारी जारी रही. हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. हमें अपने प्रधानमंत्री और अपनी सेना पर भरोसा है. हमारी सेना ने सभी ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया. हमें अपने देश पर गर्व है. सीमा के पास तनाव है लेकिन बाकी जगहें सुरक्षित हैं.”

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज़ सुनाई दी. सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया. चिंता की कोई बात नहीं है. हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं. भगवती वैष्णो देवी जम्मू में विराजमान हैं, डरने की कोई बात नहीं है. नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उनमें (पाकिस्तान में) हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है. वे बस इतना ही कर सकते हैं. हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है.”

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “कल रात करीब 8 बजे हमने 3-4 ड्रोन देखे. जवाबी फायरिंग हुई, जो पूरी रात जारी रही. पाकिस्तान ने जो किया, वह सही नहीं है. हम डरे हुए नहीं हैं. यहां स्कूल बंद हैं.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola