India and Pakistan Budget: भारत के सामने रेंग रहा है पाकिस्तान का शिक्षा बजट, अर्थव्यवस्था के मामले में भी है 'टिंगू मास्टर'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2025 7:16 PM
India and Pakistan Budget
India and Pakistan Budget: पाकिस्तान की अगर भारत से तुलना की जाए तो पता चलता है कि पाकिस्तान चला तो भारत के साथ था, लेकिन समय के साथ वो पिछड़ता चला गया. फरवरी 2024 में पाकिस्तान की जीडीपी का अनुमानित आकार 341 अरब डॉलर था. GDP के हिसाब से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया की 158वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इस हिसाब से पाकिस्तान भारत के सामने कहीं भी नहीं ठहरता है.
India and Pakistan Budget: केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा मंत्रालय को 1.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किया है. यह 2024-25 के संशोधित अनुमान 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. वित्त मंत्री ने स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर हायर एजुकेशन, जॉब्स सेक्टर, रिसर्च डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट के लिए कई स्कीम्स की घोषणाएं की हैं. आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की भी घोषणा बजट में की गई है. भारत शिक्षा के क्षेत्र में हर साल अपना बजट बढ़ा रहा है. भारत के शिक्षा बजट की अगर पाकिस्तान से तुलना की जाए तो एक साथ आजाद होने के बाद भी पाकिस्तान विकास की दौड़ में भारत से लगातार पिछड़ता चला गया. उसका कुल बजट न सिर्फ भारत से करीब आठ गुना कम है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वो काफी कम खर्च करता है.
शिक्षा पर कितना खर्च करते हैं भारत और पाकिस्तान
पाकिस्तान की अगर भारत से तुलना की जाए तो पता चलता है कि पाकिस्तान चला तो भारत के साथ था, लेकिन समय के साथ वो हिंदुस्तान से पिछड़ता चला गया. आजादी से लेकर अब तक की तुलना की जाए तो 26 नवंबर 1947 को भारत ने महज 171.15 करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया था, जो 1 फरवरी 2025 को बढ़कर 50.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत का बजट पाकिस्तान से मीलों आगे हैं. पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2022 में शिक्षा पर 1101 अरब रुपये खर्च किया था. वहीं 2024-25 के लिए भारत का शिक्षा बजट 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये था. जबकि, 2025-26 के लिए भारत सरकार शिक्षा पर 1.28 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है.
जीडीपी में भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान
अगस्त 1947 में भारत और पाकिस्तान एक साथ ही आजाद हुए थे. उस समय भारत की जीडीपी 2 लाख 33 हजार करोड़ था. जो समय के साथ बढ़ती चली गई. फिलहाल भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत की जीडीपी 3.94 ट्रिलियन अमेरिका डॉलर है. वो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में काम कर रहा है. वहीं फरवरी 2024 में पाकिस्तान की जीडीपी का अनुमानित आकार 341 अरब डॉलर था. GDP के हिसाब से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया की 158वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इस हिसाब से पाकिस्तान भारत के सामने कहीं भी नहीं ठहरता है.
Also Read
Budget 2025: 2.87 लाख करोड़ रुपये मिला तो खुश हुए गडकरी, बताया- कैसे बदलेंगे सड़कों की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










