India China News : 'बातचीत विफल हुई तो सैन्य विकल्प मौजूद'- चीन सीमा विवाद पर बोले सीडीएस बिपिन रावत

Updated at : 24 Aug 2020 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
India China News : 'बातचीत विफल हुई तो सैन्य विकल्प मौजूद'- चीन सीमा विवाद पर बोले सीडीएस बिपिन रावत

india china, border and LAC, bipin rawat news : सीडीएस बिपिन रावत ने चीन से सीमा तनाव पर बड़ा बयान दिया है. रावत ने संधि को लेकर लगातार चीन के अड़ियल रवैये पर हमला भी बोला. रावत ने कहा कि चीन अगर बातचीत से नहीं मानता है तो हमारे पास सैन्य विकल्प भी मौजूद है.

विज्ञापन

india china news : सीडीएस बिपिन रावत ने चीन से सीमा तनाव पर बड़ा बयान दिया है. रावत ने संधि को लेकर लगातार चीन के अड़ियल रवैये पर हमला भी बोला. रावत ने कहा कि चीन अगर बातचीत से नहीं मानता है तो हमारे पास सैन्य विकल्प भी मौजूद है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीडीएस(चीफ डिफेंस स्टाफ) बिपिन रावत ने कहा कि चीनी सैनिक अगर बातचीत से बॉर्डर से पीछे नहीं हटती है, तो भारत के पास सैन्य विकल्प भी मौजूद है. हम उसे भी अपना सकते हैं. रावत ने यह बयान उस समय दिया है, जब चीन सीमा पर बातचीत को लगातार असफल कर रहा है.

रक्षामंत्री ने की बैठक- बता दें कि रविवार को चीन सीमा तनाव पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक की. इस बैठक में तीनों ने वर्तमान हालात और चीन के अड़ियल रवैये पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि यह बैठक तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली. भारत और चीन के सीमा तनाव से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बैठक से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि हालात से निपटने के लिए भविष्य के कदमों पर विचार-विमर्श किया गया. सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे ने भारत की सैन्य तैयारियों, हथियारों और सैनिकों की तैनाती, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) सहित सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच सैनिकों की तैनाती बनाए रखने को लेकर प्रस्तुति दी.

गौरतलब है कि 15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति बिगड़ गई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. चीनी पक्ष के सैनिक भी हताहत हुए थे लेकिन इस बारे में चीन द्वारा अब तक कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के 35 सैनिक हताहत हुए थे.

Also Read: चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख में हुई अहम बैठक, पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ और एनएसए डोभाल

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola