India China Face off : हमारी सेना के जवानों को एक्शन लेने की पूरी छूट, बोले PM मोदी

Updated:
विज्ञापन

India-China border dispute PM Modi all-party meeting : भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव और गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इस बैठक में देश की सभी बड़ी पार्टियां शामिल हो रही हैं. कांग्रेस की तरफ से बैठक में सोनिया गांधी शामिल होंगी. इस बैठक का उद्देश्य देश के सामने मौजूद इस संकट की घड़ी में विपक्ष की राय लेना और पूरे देश को एकमत करना है. सोमवार को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच झड़प हुई थी, जिसमें सेना के 20 लोग शहीद हुए थे वहीं चीन को भी नुकसान हुआ था. चीन के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के जो लोग शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने संवेदना व्यक्त की है. इस बैठक में 20 पार्टियों को आमंत्रित किया गया है. सिर्फ उन राष्ट्रीय दलों को ही न्योता दिया गया है, जिनके लोकसभा में पांच से अधिक सांसद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola