Meghalya Election 2023: 'दालु' में गरजे अमित शाह, कहा- बीजेपी को सत्ता में लाओ, डबल इंजन की सरकार करेगी विकास
Published by : Abhishek Anand Updated At : 17 Feb 2023 4:23 PM
मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाने हैं, जिसे लेकर बीजेपी अपनी पूरी ताकत मेघालय में झोंक दी है. गृहमंत्री अमित शाह ने आज अपनी चुनावी सभा में कहा कि, 'अगर आप विकास चाहते हैं तो, डबल इंजन की सरकार लेकर आयें, बीजेपी के नेतृत्व में मेघालय का विकास होगा'.
मेघालय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, अगर आप बीजेपी को सत्ता में लाते हैं तो डबल इंजन की सरकार राज्य का विकास करेगी. उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा, असम और अन्य भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया में अत्यधिक पारदर्शिता रही है, लेकिन यहां मेघालय में सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको या तो रिश्वत देनी पड़ती है या फिर इन ‘दो परिवारों’ से संबंध बनाने पड़ते हैं.
अमित शाह ने कहा कि, मोदी जी की सरकार एक ‘हाई टेंशन’ रेखा के समान है, इससे चलने वाली सभी सुविधाओं की ‘शक्ति’. लेकिन संगमा की सरकार एक ‘ट्रांसफार्मर’ है, जिसे ‘जला’ दिया गया है, सुविधाओं को आपके घर तक नहीं पहुंचने दे रही है. मेघालय में अब तक न तो विकास हुआ है और न ही समृद्धि. राज्य को भ्रष्ट शासन से मुक्त करने और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता में लाने का समय आ गया है.
वहीं अमित शाह ने आगे कहा कि, मोदी जी द्वारा भेजी जाने वाली सुविधा, सहायता और धन देने का रास्ता संगमा जी ने अवरूद्ध कर दिया है, उनकी सरकार भ्रष्ट है. बीजेपी को सत्ता में लाओ, और सुविधाएं और विकास होता हुआ देखो. असम जाओ, और समझो कि विकास क्या होता है! असम में विकास का हर पहलू देखा जा सकता है, चाहे वह सड़क हो, राशन हो, आवास की सुविधा हो, बिजली हो या पानी।मोदी जी ने मेघालय में भी पैसा भेजा था, लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार ने सारा पैसा लूट लिया और लोगों को विकास और समृद्धि से वंचित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










