लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास, गृह मंत्री शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं…घुसने नहीं दिया जाएगा
Amit Shah in Lok Sabha
Immigration And Foreigners Bill 2025: लोकसभा में गुरुवार को इमिग्रेशन बिल पास कर दिया गया. इमिग्रेशन और विदेशी विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं है.
Table of Contents
Immigration And Foreigners Bill 2025 : लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “यह देश कोई धर्मशाला नहीं है, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वालों को घुसने नहीं दिया जाएगा.”
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा- “बांग्लादेशी घुसपैठिए हों या रोहिंग्या, पहले वे असम के रास्ते भारत में प्रवेश करते थे जब कांग्रेस सत्ता में थी. अब वे पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते हैं जहां टीएमसी सत्ता में है. उन्हें आधार कार्ड, नागरिकता कौन जारी करता है? पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों के पास 24 परगना जिले के आधार कार्ड हैं. आप (टीएमसी) आधार कार्ड ���ारी करते हैं और वे वोटर कार्ड लेकर दिल्ली आते हैं. 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और हम इसे खत्म कर देंगे.”
पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों पर मेहरबान : अमित शाह
लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “450 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम लंबित है क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार इसके लिए जमीन नहीं दे रही है. जब भी बाड़ लगाने की प्रक्रिया होती है, तो सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी और धार्मिक नारे लगाते हैं. 450 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों पर मेहरबान है.”
NGO द्वारा लिखे गए भाषण पढ़ते हैं राहुल गांधी : अमित शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “चूंकि राहुल गांधी INDI गठबंधन के नेता बन गए हैं, इसलिए वे सरकार के अलावा NGO द्वारा जारी किए गए डेटा को भी देखते हैं. कभी-कभी, वे NGO द्वारा लिखे गए भाषण भी पढ़ते हैं.”
इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल पर क्या बोले कांग्रेसी सांसद
इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल, 2025 पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला ठीक है, हम इसका स्वागत करते हैं. अगर कोई व्यक्ति सरकार की आलोचना करता है, तो उसे भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है. हमने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं. मुझे लगता है कि यह सरकार इस नए विधेयक के साथ भी ऐसा ही करने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन हमें सदन में आलोचना का कोई माहौल नहीं दिखता.”
बिल को संसदीय समिति के पास भेजा जाता तो बेहतर होता : मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आव्रजन एवं विदेशी विधेयक, 2025 पर कहा, “दुर्भाग्य से गृह मंत्री की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस विधेयक में कई खामियां हैं, यह नागरिक स्वतंत्रता पर आघात करता है और विधेयक में संतुलन का अभाव है। अगर इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा जाता तो बेहतर होता.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








