ePaper

अगर आप भी पहनते हैं डबल मास्क तो जान लें ये बात, सरकार ने बताया क्या करें और क्या न करें...

Updated at : 10 May 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
अगर आप भी पहनते हैं डबल मास्क तो जान लें ये बात, सरकार ने बताया क्या करें और क्या न करें...

नयी दिल्ली : देश भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. सरकार समय-समय पर एडवाइजरी (Advisory) जारी कर लोगों को इसके संक्रमण से बचाव के उपाय बता रही है. संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय मास्क को बताया गया है. सरकार की ओर से बताया गया है कि डबल म्यूटेंट वेरिएंट (Double mutant variants) से बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय डबल मास्क का प्रयोग करना चाहिए.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. सरकार समय-समय पर एडवाइजरी (Advisory) जारी कर लोगों को इसके संक्रमण से बचाव के उपाय बता रही है. संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय मास्क को बताया गया है. सरकार की ओर से बताया गया है कि डबल म्यूटेंट वेरिएंट (Double mutant variants) से बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय डबल मास्क का प्रयोग करना चाहिए.

ऐसे में सवाल यह उठता है कि कौन-कौन से दो मास्क का प्रयोग एक बार में करना चाहिए. मास्क कैसे लगाना चाहिए. इन सवालों के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि डबल मास्क किस प्रकार का होना चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कैसे डबल मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और मास्क लगाने के दौरान क्या नहीं करना चाहिए.

ये करना चाहिए

  • अगर आप डबल मास्क लगाते हैं तो उसमें एक सर्जिकल मास्क होना चाहिए और दूसरा कपड़े का बना डबल या ट्रिपल लेयर मास्क होना चाहिए.

  • मास्क को इस प्रकार लगाना चाहिए कि वह नाक के ऊपर तक रहे और पूरे मुंह और नाक को अच्छे से ढके.

  • मास्क लगाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए कि मास्क लगाने के बाद आपको सांस लेने में कोई कठिनाई न हो.

  • सर्जीकल मास्क का इस्तेमाल एक ही बार किया जाना चाहिए और कपड़े के मास्क को नियमित रूप से धोते रहना चाहिए.

  • सबसे पहले सर्जिकल मास्क लगाना चाहिए. उसके ऊपर कपड़े का ट्रिपल लेयर वाला मास्क लगाना चाहिए.

Also Read: दिल्ली में कोरोना पर लगाम कसी, पिछले 24 घंटे में सामने आये 12 हजार 651 केस, पाॅजिटिविटी की दर में 20 प्रतिशत की गिरावट

ये नहीं करना चाहिए

  • एक ही प्रकार के दो मास्क का प्रयोग नहीं करना चाहिए. यानी कि दो सर्जिकल मास्क लगाने से कोई फायदा नहीं है.

  • इसी प्रकार दो कपड़े के मास्क लगाने के भी कोई फायदे नहीं हैं.

  • एक ही मास्क का प्रयोग लगातार दो दिनों तक नहीं करना चाहिए. कपड़े के मास्क को नियमित धोना चाहिए.

  • जिस मास्क का प्रयोग घर से बाहर जाने के लिए करते हों, उस मास्क को घर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

कई शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोग डबल मास्क का प्रयोग करते हैं उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की संभावना काफी कम हो जाती है. कोरोना के दूसरे लहर में पाये जाने वाले डबल म्यूटेंट वायरस को रोकने के लिए दो मास्क का प्रयोग ज्यादा सही है. इससे सूक्ष्म से सूक्ष्म वायरस को नाक और मुंह में जाने से रोका जा सकता है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola