ePaper

‘मैं, मेरी मम्मी और पापा सब नीचे दब गए थे, सांस भी नहीं आ रही थी...’, महाकुंभ में भगदड़ की आंखों देखी

Updated at : 29 Jan 2025 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede

Mahakumbh Stampede

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान के समय भगदड़ मच गई. इस घटना में काफी लोगों के घायल होने की खबर हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके मम्मी, पापा सब नीचे दब गए थे, उनको सांस भी नहीं आ रही थी.

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान के समय भगदड़ मच गई. इस घटना में काफी लोगों के घायल होने की खबर हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है, प्रशासन ने भी इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों की मौत हो गई हैं. भगदड़ के बाद संगम तट पर बहुत ही दर्दनामक दृश्य रहा. श्रद्धालुओं का सामान बिखरा हुआ दिखा, जूते-चप्पल, कपड़े, बैग सब कुछ इधर-उधर पड़े हुए हैं. प्रशासन ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, लोग अपने लापता और जानने वालों को ढूंढने के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने भगदड़ के की आंखों देखी बताई है.

भगदड़ में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “ 2 से 3 लाख आदमी एक साथ आ गए. भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही थी. हम, मेरी मम्मी, मेरे पापा दोनों लोग नीचे दब गए थे और उनके ऊपर से लोग गुजर रहे थे. कोई रुकने को तैयार नहीं था. लोगों ने लेडीज का भी ध्यान नहीं रखा. कोई रुका नहीं था. 20-50 आदमी मेरे सामने दबे पड़े थे. पुलिस वाले संगम तट तक एंबुलेंस को लेकर गए और वहां से लेकर आए. वहां सांस नहीं आ रही थी, ऑक्सीजन की कमी थी. यह लगभग 2.30 बजे सुबह की बात है.” एक अन्य महिला ने बताया, “मैं गिर गई थी. ये मेरे बच्चे ने होते तो आज हम खडे़ न होते.” एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि पुलिस व्यवस्था खराब है, योगी जी को संज्ञान लेना चाहिए. माइक से केवल बोल रहे थे, आदमी मर रहा है, उसका ध्यान नहीं है.

CM योगी आदित्यनाथ ने की श्रद्धालुओं से अपील

मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं करे स्नान, संगम नोज की ओर जाने का न करें प्रयास. स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं जिन पर स्नान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. सीएम ने कहा कि प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की है.

कुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ की खबरों पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ओएसडी आकांशा राणा का कहना है, “मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. कुछ लोग घायल हो गए.” घटना में कोई भी गंभीर नहीं है और उन्हें आवश्यक उपचार मिल रहा है.”

प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है. लगातार एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. हादसे के बाद कई लोग लापता है. जिनके परिजन उन्हें खोजते हुए केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचे हैं. चश्मीदों के अनुसार खंभा नंबर 150 के पास हादसा हुआ. इस घटना के पीछे अफवाह को कारण बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं अचानक जमीन पर गिर गईं. उनके उठने से पहले ही भीड़ में से कुछ लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। इस वजह से पूरे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Mahakumbh 2025 Prayagraj Mela Stampede LIVE: संगम में भगदड़, मौनी अमावस्या से पहले बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत, अमृत स्नान रद्द

Mahakumbh 1954: महाकुंभ में जब नेहरू के लिए मची थी भगदड़, 1000 लोगों की हुई थी मौत

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola