Live Updates

Mahakumbh 2025 Prayagraj Mela Stampede LIVE: महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Prayagraj Mela Stampede

Mahakumbh 2025 Prayagraj Mela Stampede LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई है. जबकि भगदड़ में 60 लोग घायल हुए हैं. कुंभ मेला प्रशासन ने आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है. यह हादसा मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले हुआ.

विज्ञापन

भगदड़ के कारण 30 की मौत

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण 30 की मौत हो गई है. मृतकों में 25 की पहचान की गई है. वहीं भगदड़ में 60 लोग घायल हुआ है. जिनका इलाज किया जा रहा है. यह जानकारी मेला प्रशासन की तरफ से दी गई है. प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण 30 की मौत हो गई है. मृतकों में 25 की पहचान की गई है. वहीं भगदड़ में 60 लोग घायल हुआ है. जिनका इलाज किया जा रहा है. यह जानकारी मेला प्रशासन की तरफ से दी गई है.

Mahakumbh Stampede:उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

उत्तराखंड सरकार ने यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने वाले अपने नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं. राज्य से महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाले लोग टोल-फ्री नंबरों – 1070, 8218867005, 9058441404 पर कॉल करके किसी भी तरह की सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

https://x.com/ANI/status/1884494602952220761

Mahakumbh Stampede:कुंभ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.”

https://x.com/narendramodi/status/1884486027215266267

Mahakumbh Stampede: अमृत स्नान के लिए भारी सुरक्षा तैनात

मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है.

Mahakumbh Stampede Live:सीएम योगी ने की श्रद्धालुओं से अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने की कोशिश न करें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और उनका सहयोग करें। उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को भी कहा है.

Mahakumbh Stampede Live: हमारे सभी कार्यक्रम रद्द- स्वामी चिदानंद सरस्वती

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती कहते हैं, “जैसे ही मुझे भगदड़ के बारे में पता चला, हमने अपने शिविर में सभी को सूचित कर दिया कि हम आज एक साथ स्नान नहीं करेंगे. सभी को अपने निकटतम गंगा घाट पर स्नान करने के लिए कहा गया है. हमने सामूहिक स्नान को रद्द कर दिया है. सभी की भलाई और सेवा इस समय सभी की प्राथमिकता होगी. हमने उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जो इस घटना में घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक घंटे में दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और लगातार संपर्क में हैं. प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रहा है. हमने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और लोगों और पीड़ितों से मिलने के लिए संगम जा रहे हैं.”

watch | Prayagraj, UP | Parmarth Niketan Ashram President Swami Chidanand Saraswati says, “As soon as I got to know about the stampede, we informed everyone at our camp that we would not do snan together today. Everyone is asked to take a dip at their nearest Ganga Ghat. We have… pic.twitter.com/nqZVVGEk7g — ANI (@ANI) January 29, 2025

विज्ञापन
विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola