Hyderabad Fire Accident: चारमीनार के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की झुलसकर मौत

Updated:
विज्ञापन
Hyderabad Fire Accident 17 people dead 20 injured pm modi express condolence

Hyderabad Fire Accident 17 people dead 20 injured pm modi express condolence

Hyderabad Fire Accident: हैदराबाद स्थित गुलजार हाउस में रविवार को आग लग गई. इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Hyderabad Fire Accident: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां ऐतिहासिक चारमीनार के पार स्थित गुलजार हाउस में 18 मई को भीषण आग लग गई. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जिस वक्त इमारत में मौजूद ज्यादातर लोग सो रहे थे.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शोक जताया है. साथ ही प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि स्थिति को जल्द से जल्द काबू में किया जाए. दमकलकर्मियों के अनुसार, उन्हें सुबह 6 बजे फोन करके सूचना दी गई कि इमारत में आग लग गई है. जिसके बाद वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बताया कि इमारत में बाहर निकाले गए लोगों में से 17 की आग में झुलसकर पहले ही मौत हो गई थी और कई वहीं बेहोश पड़े थे, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह आग गुलजार हाउस के एक बहुमंजिला इमारत में लगी थी. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola