ePaper

18 साल के ऊपर के लोग कैसे लगवा सकेंगे वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन से लेकर जानें पूरा प्रोसेस

Updated at : 19 Apr 2021 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
18 साल के ऊपर के लोग कैसे लगवा सकेंगे वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन से लेकर जानें पूरा प्रोसेस

Corona Vaccine नयी दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए देश के 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की छूट दे दी है. अब 18 साल से ऊपर का कोई भी शख्स टीका लगवा सकता है. यह टीकाकरण का तीसरा फेज होगा. इस फेज की शुरुआत 1 मई 2021 से की जायेगी. प्रधानमंत्री ने देश के टॉप डाक्टरों और फार्मा कंपनियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Corona Vaccine नयी दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए देश के 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की छूट दे दी है. अब 18 साल से ऊपर का कोई भी शख्स टीका लगवा सकता है. यह टीकाकरण का तीसरा फेज होगा. इस फेज की शुरुआत 1 मई 2021 से की जायेगी. प्रधानमंत्री ने देश के टॉप डाक्टरों और फार्मा कंपनियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है.

इतना ही नहीं, सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है. इसके तहत टीका निर्माता अपनी सीडीएल से हर महीने जारी खुराकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगे और बाकी 50 प्रतिशत आपूर्ति को वे राज्य सरकारों को तथा खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे.

टीका की कीमतों पर निगरानी के लिए सरकार ने टीका उत्पादकों को 1 मई से पहले टीका के एक डोज की कीमत को सार्वजनिक करने को कहा है. इसी मूल्य के आधार पर राज्य सरकारें, निजी अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि वैक्सीन की खरीदारी करेंगे. निजी अस्पतालों को केंद्र सरकार के माध्यम से आने वाली खुराकों के अतिरिक्त 50 प्रतिशत आपूर्ति से ही विशेष रूप से अपनी टीकों की खेप खरीदनी होगी.

Also Read: देश के यूथ को बचाने के लिये पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैसला, 1 मई से 18+ को Corona Vaccine
टीकाकरण के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • टीकाकरण के लिए बनाये गये ऑफिसियल वेबसाइट CoWIN (cowin.gov.in) पर जाएं.

  • अपना 10 डिजिट का मोबाइल नंबर या आधार नंबर इंटर करें.

  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा. इसको सही जगह पर इंटर करें.

  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा. आपको समय और तारीख मिल जायेगी.

  • इसके बाद आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं.

  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर दूसरे डोज की तिथि और रेफरेंस आईडी आ जायेगा.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आपको नीचे दिये गये डॉक्यूमेंट में से किसी एक को अपने पास रखना होगा. वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको वह दस्तावेज दिखाना होगा.

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • वोटर आईडी कार्ड

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • श्रम मंत्रालय की ओर से जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • सांसद, विधायक या मुखिया की ओर से जारी फोटो आईडी

  • पासपोर्ट

  • बैंक पासबुक

  • पेंशन डॉक्यूमेंट

  • केंद्र सरकार, राज्य सरकार या पब्लिक सेक्टर यूनिट की ओर से जारी परिचय पत्र.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola