Holi celebrations: होली के जश्न के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 झुलसे

Holi celebrations: उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की खबर होली की सुबह आई. इसमें कई लोग घायल हो गये.
मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई जिससे कई पुजारी और श्रद्धालु झुलस गये. घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों की मानें तो घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था. पुजारी आशीष शर्मा ने इस हादसे को लेकर बताया कि महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली समारोह आयोजित किया जा रहा था. गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई जिससे मंदिर के पुजारी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया है.
हादसे का वीडियो आया सामने
इस हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ पुजारी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. उनके शरीर पर गुलाल लगा हुआ है. वहां कुछ भीड़ नजर आ रही है जिनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे वहां से बारह निकल जाएं और डॉक्टर को इलाज करने दें.
हादसे की होगी जांच
हादसे को लेकर उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सुबह भस्म आरती के दौरान पूजा चल रही थी, ठीक उसी समय आग लग गई. आग की चपेट में आकर 13 लोग झुलसे गये. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. मामले की जांच की जाएगी. किस चीज की वजह से आग लगी, उस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
कैसे लगी आग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 7 पुजारी और 4 श्रद्धालु झुलसे हैं. आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई जिसकी चपेट में ये लोग आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










