सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का मोहम्मद यूनुस को जोरदार पलटवार, कहा- 'बांग्लादेश के अपने दो चिकन नेक, दोनों ही…'
Himanta Biswa Sarma warning
Himanta Biswa Sarma warning: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि जो लोग ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर भारत को ‘आदतन धमकी’ देते हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि बांग्लादेश में जमीन के दो ऐसे संकरे क्षेत्र हैं, जो कहीं अधिक असुरक्षित हैं. सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा “जो लोग आदतन भारत को चिकन नेक कॉरिडोर पर धमकाते रहते हैं, उन्हें ये तथ्य भी ध्यान में रखना चाहिए बांग्लादेश में भी दो चिकन नेक हैं. दोनों ही बहुत ज्यादा असुरक्षित हैं.
Himanta Biswa Sarma warning: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में दो चिकन नेक हैं लेकिन दोनों काफी कमजोर हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले भारत के चिकन नेक कॉरिडोर से बांग्लादेश के चिकन नेक कॉरिडोर बहुत ज्यादा कमजोर और असुरक्षित हैं. हिमंता सरमा का यह बयान उस समय आया जब अपने चीन दौरे के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत के कॉरिडोर को लेकर बयान दिया था.
हिमंता ने क्या कहा?
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘जो लोग आदतन भारत को “चिकन नेक कॉरिडोर” पर धमकाते रहते हैं, उन्हें इन तथ्यों पर भी ध्यान देना चाहिए. बांग्लादेश के अपने दो “चिकन नेक” हैं. दोनों ही कहीं ज़्यादा कमजोर हैं. पहला है 80 किलोमीटर लंबा उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर- दखिन दिनाजपुर से दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स तक. यहाँ कोई भी व्यवधान, पूरे रंगपुर डिवीजन को बांग्लादेश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह अलग कर सकता है. दूसरा है 28 किलोमीटर लंबा चटगांव कॉरिडोर, जो दक्षिण त्रिपुरा से बंगाल की खाड़ी तक है. भारत के चिकन नेक से भी छोटा यह कॉरिडोर बांग्लादेश की आर्थिक राजधानी और राजनीतिक राजधानी के बीच एकमात्र संपर्क है. मैं सिर्फ़ भौगोलिक तथ्य प्रस्तुत कर रहा हूं, जिन्हें कुछ लोग भूल सकते हैं. भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर की तरह, हमारे पड़ोसी देश में भी दो संकरे कॉरिडोर हैं.
सीएम हिमंता ने दी चेतावनी
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जो लोग आदतन भारत को ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर धमकाते रहते हैं, उन्हें ये तथ्य भी ध्यान में रखना चाहिए- बांग्लादेश में भी दो ‘चिकन नेक’ हैं. दोनों ही बहुत ज्यादा असुरक्षित हैं. पहला है 80 किलोमीटर लंबा उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर- दखिन दिनाजपुर से दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स तक. यहां कोई भी व्यवधान, पूरे रंगपुर डिवीजन को बांग्लादेश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से अलग कर सकता है.” “दूसरा, 28 किलोमीटर लंबा चटगांव कॉरिडोर है, जो दक्षिण त्रिपुरा से बंगाल की खाड़ी तक है. भारत के चिकन नेक से भी छोटा यह गलियारा बांग्लादेश की आर्थिक राजधानी और राजनीतिक राजधानी के बीच एकमात्र संपर्क मार्ग है.” उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी देश के लिए, इनमें से किसी एक ‘चिकन नेक’ में व्यवधान उत्पन्न होने से उसकी आर्थिक और राजनीतिक राजधानियों के बीच संपर्क टूट जाएगा, तथा दूसरे में व्यवधान उत्पन्न होने से पूरा रंगपुर संभाग देश के बाकी हिस्सों से अलग हो जाएगा.
बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने की थी विवादास्पद टिप्पणी
तकरीबन दो महीने पहले अपनी चीन यात्रा के दौरान बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कॉरिडोर को लेकर टिप्पणी की थी. बांग्लादेश भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों के लिए महासागर का एकमात्र संरक्षक है तो यह चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो सकता है.
यूनुस ने कहा था कि बांग्लादेश के लिए चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार बनने का बड़ा अवसर है. इसपर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए बांग्लादेश को कड़ी चुनौती दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










