Delhi Water Crisis: हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने से किया इनकार, कोर्ट ने कहा- यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jun 2024 2:39 PM

विज्ञापन

Delhi Water Crisis

Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति बरकरार है. हरियाणा के साथ जल विवाद के बाद दिल्ली को हिमाचल से भी झटका लगा है.

विज्ञापन

Delhi Water Crisis: हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को पानी देने से इनकार कर दिया है. हिमाचल ने सुप्रीम कोर्ट में साफ कह दिया कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है. जितना था, वह दिल्ली को दे चुका है. हिमाचल के बयान के बाद कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जल आपूर्ति के लिए ‘अपर यमुना रिवर बोर्ड’ (यूवाईआरबी) का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली सरकार को शाम पांच बजे तक ‘अपर यमुना रिवर बोर्ड’ को मानवीय आधार पर पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

हिमाचल ने कोर्ट से कहा, उसके पास केवल 136 क्यूसेक अतिरिक्त पानी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछला बयान वापस लेते हुए उच्चतम न्यायालय से कहा कि उसके पास 136 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नहीं है.

कोर्ट ने कहा, यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल

कोर्ट ने कहा कि राज्यों के बीच यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल है और अदालत के पास अंतरिम आधार पर इसका फैसला करने की तकनीकी विशेषज्ञता नहीं है. पीठ ने कहा, इस मुद्दे को 1994 के समझौता ज्ञापन में पक्षों की सहमति से गठित निकाय के विचारार्थ छोड़ दिया जाना चाहिए. पीठ ने कहा, चूंकि यूवाईआरबी पहले ही दिल्ली को मानवीय आधार पर पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन दाखिल करने का निर्देश दे चुकी है इसलिए अगर आवेदन तैयार नहीं किया गया है तो आज शाम पांच बजे तक तैयार कर लें और बोर्ड शुक्रवार को बैठक बुलाए और दिल्ली सरकार के जलापूर्ति आवेदन पर जल्द से जल्द निर्णय ले. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिका में हिमाचल प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए हरियाणा को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट कम हो सके.

मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलीं आतिशी

दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने आई थी, उन्होंने सबसे पहले बिजली और पानी के बारे में पूछा. उन्होंने कहा है कि जो भी कदम उठाने की ज़रूरत है, वह उठाए जाएं. विधायकों को अपने इलाकों में जाकर समस्या का समाधान करने की हिदायत दी है.

टैंकर माफिया पर कार्रवाई का आदेश

दिल्ली में जल संकट के बीच टैंकर माफिया का आतंक भी बढ़ गया है. हालांकि टैंकर माफिया की खबर मिलने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्शेना ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दे दिया है. टैंकर माफिया के मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि मुनक नहर पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि टैंकर माफिया द्वारा पानी की चोरी को रोका जा सके. उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को पकड़ा जाए जो अतीत में ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं और ऐसे माफिया तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.

Also Read: NEET 2024 : एनटीए ने रद्द किया 1563 बच्चों का स्कोरकार्ड, दोबारा ली जाएगी परीक्षा, लेकिन काउंसलिंग पर रोक नहीं

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola