Himachal Pradesh Accident: मंडी में बस और लाहौल-स्पीति में ट्रैवलर खाई में गिरी, कुल 3 की मौत, दर्जनों घायल
Himachal Pradesh Bus Accident
Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. सोमवार को लाहौल स्पीति में ट्रैवलर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, तो मंगलवार को मंडी में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें एक की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए हैं.
Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंडी-जाहू मार्ग पर पत्रीघाट के निकट मंगलवार की सुबह एक बस के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं. जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा तब हुआ जब बस जाहू से मंडी जा रही थी. स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू किया है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है.
Himachal Pradesh | One person has died in the Mandi bus accident. 18 people injured, including three with serious injuries. https://t.co/ChdN7zdI5L
— ANI (@ANI) June 17, 2025
लाहौल-स्पीति में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 22 घायल
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में एक टेम्पो ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार शाम को कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ग्राम्फु के समीप हुई दुर्घटना में मृतकों की संख्या की तो पुष्टि कर दी थी, लेकिन घायलों की संख्या पहले स्पष्ट नहीं थी. उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मनाली में एक अस्पताल ले जाया गया.
हादसे की होगी जांच
मृतकों की पहचान हरियाणा में करनाल निवासी मोनिका (28) और फरीदाबाद निवासी रवि मेहता (32) के रूप में की गयी है. घायल लोग हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रश्मि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक से चूक हुई होगी. मामले की जांच जारी है. दुर्घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद तीन पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियानों में मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










