Kal ka Mausam : 9 सितंबर को होगी भारी बारिश, आया अगले 4 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
weather news tomorrow

9 सितंबर को बारिश का अलर्ट (Photo : PTI)

Kal ka Mausam : उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने दबाव के कारण राजस्थान और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश भी हो सकती है. जानें 9 सितंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 8, 12 और 13 सितंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 सितंबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 10 और 13 सितंबर को ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 11 और 12 सितंबर को यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 11 और 12 सितंबर को विदर्भ में और 10 से 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 8 से 13 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, जबकि 9 से 11 सितंबर के बीच त्रिपुरा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, जबकि 10 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 11 से 13 सितंबर तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में, जबकि 12 और 13 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 10 सितंबर के बीच तमिलनाडु में, 9 और 10 सितंबर को केरल में, 11 से 13 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश में, 10 सितंबर को आंतरिक कर्नाटक में और 12 सितंबर को रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola