Kal ka Mausam : अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन
Tomorrow Weather Updates

7 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा, जानें (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो मौसम को प्रभावित कर सकता है. यह सिस्टम 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर एक गहरे दबाव में बदल सकता है. इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं अन्य राज्यों का मौसम अपडेट.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 7 सितंबर को कई राज्यों में बहुत तेज बारिश हो सकती है. 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में असामान्य रूप से भारी बारिश (30 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. 7 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को पश्चिम राजस्थान, 7 सितंबर को उत्तराखंड, 8-9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 8 से 10 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 10 सितंबर को पंजाब और 10-11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इसके अलावा, 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर को कोंकण, गोवा व मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों तक इन क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली हो सकती है. IMD के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार बने हुए हैं. 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में, 9 और 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 10 व 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है.

असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 7, 10 और 11 सितंबर को असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 7 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 7 से 9 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं. अगले 7 दिनों के दौरान पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 10 सितंबर के बीच केरल में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola