Aaj ka Mausam : यूपी–एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया 7 दिन के लिए अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Sep 2025 4:46 AM
Rainfall Updates: बारिश का दौर जारी
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके पास के पूर्वी राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह सिस्टम 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर एक गहरे दबाव में बदल सकता है. इसके असर से 7 सितंबर तक गुजरात और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों का मौसम.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 7 सितंबर के बीच गुजरात के कई इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है. 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ, जबकि 6 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में असामान्य रूप से भारी बारिश (30 सेमी या उससे ज्यादा) हो सकती है. 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को पश्चिम राजस्थान में, 6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड में, 8 और 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में, 8 से 10 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 10 सितंबर को पंजाब में, 10 व 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान, 7 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों तक इन सभी क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 6,7,8,9,10 और 11 सितंबर को भयंकर बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना, IMD अलर्ट
IMD के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 8 से 10 सितंबर के बीच बिहार में, 9 और 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 10 व 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है.
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 7 सितंबर और 10 व 11 सितंबर के दौरान असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. 6 से 7 सितंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 6 से 9 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार
विभाग के अनुसार, 6 सितंबर को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 8 से 10 सितंबर के बीच केरल में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










