Heavy Rain Warning: 10 से 15 सितंबर तक भयंकर बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में तेज बौछार, अलर्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Sep 2025 4:34 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. बारिश के अलावा कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. 10 से लेकर 15 सितंबर मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कई हिस्सों में अति भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है. आज यानी 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश जारी रह सकती है. 12 से 15 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में अति भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में आने वाले चार से पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम और कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है.

Heavy rain warning

11 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 11 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Warning
Heavy rain warning

पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 15 सितंबर के दौरान भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain warning

10 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.

Heavy rain warning

10 से 13 सितंबर के बीत छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड समेत कई और राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक 11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.

Heavy rain warning

10 से 14 सितंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. तेज हवा चलने की भी संभावना है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola