Heavy Rain School Closed: 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Aug 2025 10:25 PM
Heavy Rain School Closed: कई राज्यों में भारी बारिश
Heavy Rain School Closed: भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू कश्मीर और पंजाब में स्कूल को बंद कर दिया गया है. जम्मू कश्मीर में 1 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि पंजाब में 1 से लेकर 3 सितंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया है. दोनों राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. भारी बरसात के कारण नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है.
Heavy Rain School Closed: देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे में भयंकर बारिश की संभावना है. आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के कई राज्यों समेत पहाड़ी इलाकों में भी अगले दो तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार को भी जोरदार बारिश का दौर जारी रह सकता है. जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि जम्मू के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम संबंधी चेतावनी के बीच एहतियाती उपाय के तौर पर इस सप्ताह क्षेत्र के स्कूल बंद रहे.
1 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू के स्कूली शिक्षा निदेशक नसीम जावेद चौधरी ने कहा “पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए तथा छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, यह आदेश दिया जाता है कि जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल एक सितंबर (सोमवार) को बंद रहेंगे.” जम्मू-कश्मीर में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में लगातार बारिश हो रही है.
पंजाब में 3 सितंबर तक स्कूल बंद
जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब में भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण सभी विद्यालयों में तीन सितंबर तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों के लिए तीन सितंबर 2025 तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.” बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन करें.”
पंजाब बाढ़ से हलकान
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ छोटी बरसाती नदियों में उफान आया हुआ है. इसका पानी बहकर पंजाब पहुंच रहा है. बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिले शामिल हैं.
Also Read:
Viral Video: ‘माइकल जैक्सन’ की तरह ब्रेक डांस करने लगा पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video: हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो, नहीं रोक पाएंगे हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










