Viral Video: हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो, नहीं रोक पाएंगे हंसी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Aug 2025 5:56 PM
Viral Video : हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई मजेदार या हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. लाखों यूजर्स ने इसे देखा है और शेयर किया है. कुछ लोग इसे फिटनेस ट्रेनिंग का अनोखा तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे एनिमल्स के साथ खेलने का तरीका करार दे रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो हंसी के ठहाकों से भरा पड़ा है. वीडियो में इसमें एक शख्स हेलमेट पहनकर एक बकरी से सिर टकराने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. और दो दिनों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. लोग इसे देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं. वीडियो वाकई में कमाल का है, जहां एक शख्स हेलमेट पहन कर बकरे से अपना सिर टकरा रहा है. बकरे ने भी शख्स को अपना दुश्मन समझकर उस पर लगातार हमला कर रहा है.
बकरे के साथ हेडबट की जंग
वीडियो की शुरुआत ही काफी मजेदार और हंसी ठिठोली से होती है. दिख रहा है कि एक युवक हेलमेट पहनकर बकरे के सामने खड़ा है. अपने दोनों हाथ को जमीन पर रखकर वो बकरे की स्टाइल में सिंग भिड़ाने लगता है. धीरे-धीरे शख्स बकरे पास क्रॉलिंग करता आ जाता है और दोनों के बीच हेडबट की जंग शुरू हो जाती है. बकरे के सीगों से उसे हेलमेट की वजह से चोट तो नहीं लगती. इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कोई साफ विजेता बनता नहीं दिखता, लेकिन दर्शक हंसते-हंसते कमेंट्स की बाढ़ ला देते हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. लाखों यूजर्स ने इसे देखा है और शेयर किया है. कुछ लोग इसे फिटनेस ट्रेनिंग का अनोखा तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे एनिमल्स के साथ खेलने का तरीका करार दे रहे हैं. वीडियो मनोरंजन का बढ़िया जरिया साबित हो रहा है. एक आम इंसान और एक साधारण बकरे के बीच यह बैटल लोगों को अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल हंसने का मौका देता है. वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे 27 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
लोगों ने किए एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर वीडियो जितनी तेजी से वायरल हुआ है इतना ही ज्यादा इस पर लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘अच्छा फुटबॉल अभ्यास लग रहा है. हालांकि, मैं एक बड़े आकार के बकरे से मुकाबला नहीं करना चाहूंगा.’ वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘कृपया हेलमेट न पहनें, बिना हेलमेट के लड़ाई करें.’ कई और यूजर्स ने भी कमेंट में लिखा है कि यह काम बिना हेलमेट के करना चाहिए था. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. हंसी-ठिठोली के अलावा यह वीडियो बता रहा है कि इंसान और जानवरों के बीच बॉन्ड कितना मजेदार हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










