Heavy Rain Alert: 1,2,3,4,5,6 सितंबर तक भारी बारिश, 7 दिनों का अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Aug 2025 4:09 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. जम्मू में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. कई इलाकों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान जाहिर किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक और उत्तराखंड में 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.

31 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त और 1 सितंबर को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर और 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 2 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 31 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है

3 से 5 सितंबर तक गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक 4 और 5 अगस्त को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर और 5 और 6 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और 2 और 3 अगस्त को मराठवाड़ा, 4 से 6 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है. 31 अगस्त और 3 से 6 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों के कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

5 दिनों तक बिहार-बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान ओडिशा, 2, 3 और 4 अगस्त को विदर्भ, 31 अगस्त को अंडमान एवं निकोबार समेत बिहार, 1 और 2 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

7 दिनों तक नागालैंड-मणिपुर समेत पूर्वोत्तर भारत में बारिश

अगले 7 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 31 अगस्त और 2 से 6 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, 5 और 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सती है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola