Tamil Nadu: फंसे रेल यात्रियों का हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्क्यू, मौसम विभाग का अलर्ट, आज भी होगी आफत की बारिश!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2023 1:08 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA NDRF** Tirunelveli: NDRF personnel conduct a rescue operation in a flooded area after heavy rains, in Tirunelveli, Monday, Dec. 18, 2023. (PTI Photo) (PTI12_18_2023_000346A)

Tamil Nadu Rainfall: भारी बारिश से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कई स्टेशनों में बारिश का पानी भर गया है. थिरुचेंदुर और तिरुनेलवेली स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन में करीब 800 यात्री फंस गए हैं. जिनका हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है.

विज्ञापन

Tamil Nadu Rainfall: तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है. भारी बरसात से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से तबाही मची हुई है. बारिश के चलते क्षेत्र में रेलवे ट्रैक में भी पानी घुस गया है, जिससे दर्जनों ट्रेनें कैंसिल हो गई है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु के श्रीवैकुंटम में फंसे करीब 800 यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं. इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए सेना भी मदद कर रही है. सेना दक्षिणी तमिलनाडु में फंसे रेल यात्रियों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग कर रही है. इसके अलावा उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया करा रही है.

भारी बारिश से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कई स्टेशनों में बारिश का पानी भर गया है. थिरुचेंदुर और तिरुनेलवेली स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन में करीब 800 यात्री फंस गए हैं. जिन्हें सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है. स्थानीय जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार फंसे लोगों के निकालने का प्रयास कर रही है. सेना के जवानों को भी बचाव काम में लगाया गया है. खबर है कि सेना के जवान हेलीकॉप्टर के जरिए पीड़ित लोगों को निकाल रहे हैं.

सोमवार सुबह से ही फंसे यात्रियों ने श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों में ही रात बिताई. 300 लोगों को पास के एक स्कूल में आश्रय दिया गया था और अन्य लोग श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर ही थे. सैनिकों ने सोमवार रात थूथुकुडी के पास 100 से अधिक लोगों को बचाने में मदद की, जिसमें 54 महिलाएं, एक गर्भवती महिला और 19 बच्चे शामिल हैं. दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार रात मंत्रियों और तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी तथा तेनकासी के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक की और उनसे बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है.

बारिश से अभी राहत नहीं
इधर मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु में जारी बारिश आज यानी मंगलवार को भी जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कराईकल समेत कई और जिलों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने कहा है कि पुडुकोट्टई, तंजावुर, थिरुवर, रामानाथपुरम, नागापत्तिनम समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

24 घंटे में 95 सेंटीमीटर बारिश
दक्षिणी तमिलनाडु का बारिश से सबसे बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के थूथुकुडी जिले के कयालपट्टिनम में सोमवार साढ़े आठ बजे पूरी हुई 24 घंटे में 95 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. IMD के मुताबिक थूथुकुडी जिले के मंदिर शहर तिरुचेंदूर में भी 62 सेमी से 69 सेमी के बीच मूसलाधार बारिश हुई. वहीं, राज्य के तिरुनेलवेली में मंजोलाई में 55 सेमी और तेनकासी जिले के गुंडर बांध में 51 सेमी बारिश सहित कई क्षेत्रों में 50 सेमी से भी अधिक बारिश हुई. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारिश से प्रदेश में तीन लोगों की मौत भी हुई है. 

Also Read: Delhi: कारोबारी को बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर दौड़ाई ट्रेवलर, पुलिस को आरोपी ने बताई यह वजह

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola