Heavy Rain Alert: 1,2,3,4,5 अक्टूबर तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Oct 2025 6:48 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में आने वाले 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश को लेकर पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही मछुआरों से कहा गया है कि वो 1 से लेकर 5 अक्टूबर तक मछली पकड़ने समुद्र पर न जाएं.
Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के अधिकतर क्षेत्रों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. राज्य के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. अपने लेटेस्ट बुलेटिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा ‘पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, और यह एक डिप्रेशन में बदल गया.’ जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवा देखने को मिली. विभाग ने कहा कि बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.
जारी रहेगा बारिश का दौर
आईएमडी के अपडेट बुलेटिन में कहा गया है ‘यह डिप्रेशन संबंधी तंत्र करीब 11.30 बजे विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 420 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 450 किलोमीटर दक्षिण और पारादीप (ओडिशा) से 500 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था.’ भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया ‘इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और तीव्र होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने और तीन अक्टूबर की सुबह गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है.’
कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दो अक्टूबर के लिए पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के 14 जिलों के लिए ऑरेंज जारी है. कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक येलो अलर्ट वाले इलाकों में 7 सेमी से 11 सेमी बारिश हो सकती है.
मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
आईएमडी ने बुधवार को राज्य के 30 में से 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक गंजाम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. (इनपुट- भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










