Rajasthan Rain: राजस्थान में भयंकर बारिश, बौछार में भीग कर क्षतिग्रस्त हुआ ‘दशानन’, मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Rain, Symbolic Image
Rajasthan Rain: राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में पांच से आठ अक्टूबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है.
Rajasthan Rain: राजस्थान में अक्टूबर महीने में भयंकर बारिश हो रही है. कई इलाकों में बौछार से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए अक्टूबर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में पांच से आठ अक्टूबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है.
रावण का पुतला क्षतिग्रस्त
मौसम विभाग के अनुसार छह से आठ अक्टूबर के बीच बारिश की तीव्रता में काफी वृद्धि की उम्मीद है. पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, भारी बारिश के कारण जयपुर शहर में रावण का पुतला भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
बीते 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश
राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई. आईएमडी के मुताबिक धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, करौली, दौसा और नागौर के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर में इस दौरान अत्यधिक भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 117 मिमी बारिश विराटनगर में दर्ज की गई.
इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनू जिलों और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










