Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Aug 2025 8:09 AM
सांकेतिक फोटो
Heavy Rain Alert:भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. अनुमान है कि इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. IMD ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 13 अगस्त को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा) होने की संभावना है. पूर्वी मध्य भारत और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 13 अगस्त से 17 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया चरण शुरू होने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर में 13 से 15 अगस्त तक झमाझम बारिश होने कि आंशका है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया है. पूर्वी राजस्थान में 15 से18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान
मौैसम विभाग के अनुसारय, अरुणाचल प्रदेश में 13 अगस्त को गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही असम और मेघालय में 13 से 17 अगस्त के दौरान गरज और बिजली के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. जबकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 15 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में गरज और बिजली और भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल
13 और 14 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य क्षेत्रों में भी 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों के 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाए चल सकती है.
पूर्व और मध्य भारत में मौसम
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 से 18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14, 17 और 18 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान
मध्य महाराष्ट्र में 13-18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 13 से18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. मराठवाड़ा में 13 से16 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 16 से18 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ में 18 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है.
यह भी पढ़े: Weather Forecast: अगले 48 घंटे में आफत की बरसात, रफ्तार में है मानसून, इन राज्यों में गरज के साथ बौछार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










