Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम

Updated at : 21 Jan 2026 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

फिर करवट लेगा मौसम, एआई फोटो

Heavy Rain Alert: तेज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओलावृष्टि, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह एक से अधिक पश्चिमी विक्षोभ की देश में एंट्री हो सकती है. इसके कारण मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी अवधि के दौरान इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण के 26 से 28 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

मौसमी सिस्टम में बदलाव का क्या होगा असर?

पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम सिस्टम में जो बदलाव हो सकता है उसका असर कई इलाकों में दिखाई देगा, मौसम विभाग के मुताबिक

  • 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है.
  • 23 जनवरी को पंजाब में तेज से हल्की बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 और 23 जनवरी को पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा कई राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 23 जनवरी को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. वहीं 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है. 22 जनवरी को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. 22 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में बिजली कड़कने 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. 24 और 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली बारिश का दौर दिख सकता है.

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में आगामी दिनों में घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह और रात के घंटों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. 24 और 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान में भी कई इलाकों में घना कोहरा जम सकता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola