18 से 23 मई तक इन राज्यों में होगी भारी से भारी बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट
Author Neha kumari
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले 6 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. चलिए जानते हैं किन-किन राज्यों में कब हो सकती है बारिश.
विज्ञापन
Heavy Rain Alert: देश में मौसम ने करवट लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 18 से 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम भारत के कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना बताई है. IMD के मुताबिक अगले 6 दिनो तक देश के कई इलाको में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाए चलेगी.
पूर्वोत्तर भारत मौसम का हाल
- आईएमडी के मुताबिक अगले 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
- इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.
- 18 से 21 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाको में भारी बारिश हो सकती है.
- 17 और 18 मई को त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
- आज यानी 17 मई को अरुणाचल प्रदेश मे कई इलाको में बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज
- 18 से 20 मई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है.
- 19 से 21 मई के दौरान कोंकण एवं गोवा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.
- 20 मई को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण एवं गोवा में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 21 और 22 मई को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










