ePaper

Heavy Rain Alert: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Updated at : 18 Dec 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 18 से 22 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कड़ाके की सर्दी, कोल्ड वेव और घने कोहरे के बीच बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 18 से 23 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

आईएमडी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है.

Weather forecast

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों यानी 20 और 21 दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Rain alert, file photo

बारिश के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड और कोहरे का भी प्रकोप जार रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में 18 से 22 दिसंबर के दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा जम सकता है.

वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी 18 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा जम सकता है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

Weather alert

Also Read: Weather Forecast: भयंकर सर्दी की आहट, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड डे अलर्ट, इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola