Heavy Rain Alert: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बरकरार, जम्मू कश्मीर में अगले 48 घंटे का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Sep 2025 10:32 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: जम्मू-कश्मीर में मानसून के दौरान बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की कई घटनाओं में भारी तबाही हुई है. कई इलाकों में जल बाढ़ आ गई है. लगातार बारिश के कारण दर्जनों सड़कें बंद हैं. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन यात्रा को स्थगित रखा गया है. कई मार्गों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. आईएमडी के मुताबिक दो सितंबर की देर रात या तीन सितंबर की सुबह से दोपहर देर तक कठुआ, जम्मू, उधमपुर और रियासी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीते सप्ताह भर से भारी का कहर जारी है. भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कई इलाकों में पानी भर गया है. पहाड़ी इलाकों में बादल फटने से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं जम्मू-कश्मीर भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा मंगलवार को लगातार आठवें दिन भी स्थगित रही. त्रिकुटा पहाड़ियों और कटरा में मंगलवार को भी जोरदार बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन यात्रा को स्थगित रखा गया है. सभी मार्गों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं जम्मू जिले के बरमीनी गांव में भारी बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
जम्मू में भारी बारिश का दौर जारी
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के कारण कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के कारण 250 किलोमीटर के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मंगलवार को फिर से स्थगित कर दी गयी. खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जा सकती. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो और तीन सितंबर को जम्मू के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक दो सितंबर की देर रात या तीन सितंबर की सुबह से दोपहर देर तक कठुआ, जम्मू, उधमपुर और रियासी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
उफान पर कई नदियां
मौसम विभाग का अनुमान है कि कई संवेदनशील स्थानों पर बादल फटने, अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन या पहाड़ियों से पत्थर गिरने और नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की संभावना है. विभाग ने लोगों से निचले स्थानों और जल निकायों से दूर रहने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से बचने का निर्देश जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कठुआ जिले में सबसे अधिक 25.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके बाद जम्मू में 17.8 मिमी, रामबन के बटोटे 17.6 मिमी और कटरा 15.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
जम्मू कश्मीर में तबाही की बरसात
जम्मू-कश्मीर में मानसून के दौरान बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की कई घटनाओं में काफी तबाही हुई है. इनमें 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लापता हैं. मृतकों में 34 तीर्थयात्री भी शामिल हैं जो 26 अगस्त को वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन की चपेट में आ गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










