Goa Accident: गोवा में बिहार के 4 मजदूरों की मौत, सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर चढ़ी बस

Updated:
विज्ञापन

Goa Accident

Goa Accident: दक्षिण गोवा जिले के एक औद्योगिक इलाके में एक निजी बस ने सड़क किनारे स्थित दो झुग्गियों को टक्कर मार दी जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई. जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Goa Accident: दुर्घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे वर्ना इलाके में हुई जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों के अंदर सो रहे थे. सभी मजदूर बिहार के मूल बताए जा रहे हैं.

नशे में था बस चालक

पुलिस उपाधीक्षक संतोष देसाई ने कहा कि बस चालक की पहचान पास के गांव कार्टोलिम निवासी भरत गोवेकर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि चालक की मेडिकल जांच से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था.

बस चालक ने मजदूरों को दी थी जान से मार देने की धमकी

एक मजदूर ने दावा किया कि बस चालक उस समय शराब के नशे में था और उसने अन्य मजदूरों को धमकी दी कि यदि वे घटना के बारे में किसी से शिकायत करेंगे तो उन्हें जान से मार देगा.

झोपड़ियों के अंदर सो रहे थे मजदूर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही बस ने दो झोपड़ियों को टक्कर मार दी, जिनमें मजदूर सो रहे थे. उन्होंने कहा, चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैसे हुआ हादसा

एसपी दक्षिण गोवा सुनीता सावंत ने हादसे के बारे में बताया, एक बस रोसेनबर्गर कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही थी. ड्राइवर बस को मोड़ने के प्रयास में विफल रहा और उसने बस को सड़क किनारे की झोपड़ियों से टकरा दिया. अंदर मजदूर सो रहे थे. उनमें से 4 की मौत हो गई है और उनमें से 4 का मडगांव के एक उप-जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. दुर्घटना के समय चालक शराब के नशे में था.

Also Read: चक्रवात में तब्दील हुआ ‘रेमल’, भारी वर्षा की चेतावनी, झारखंड में क्या होगा असर

Also Read: गिरिडीह के उसरी फॉल घूमने आए देवघर के 2 युवकों की मौत

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola