Ghaziabad Suicide Case: कैंसर मरीज ने पत्नी को गोली मारकर खुद को किया शूट, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाला खुलासा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Apr 2025 8:03 PM
(सांकेतिक तस्वीर)
Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. जिसमें एक कैंसर मरीज ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर लिया और आत्महत्या की ली. कैंसर पीड़ित एक प्रॉपटी डीलर था. उनके एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने दिल दहला देने वाली बात लिखी.
Ghaziabad Suicide Case: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कैंसर से पीड़ित एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद गोली मार आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि घटना नंदग्राम थानाक्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की राधाकुंज सोसाइटी में सुबह करीब 11 बजे की है. पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप त्यागी (61) के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी अंशु त्यागी (57) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली.
सुसाइड नोट लिखा दिल दहला देने वाली बात
पुलिस अधिकारी ने बताया, मौके पर अंशु बिस्तर पर और कुलदीप जमीन पर खून से लथपथ मिले. मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा था कि कैंसर से पीड़ित होने की वजह से कुलदीप ने परिवार पर बोझ बनने के बजाय अपना जीवन खत्म करने का विकल्प चुना. नोट में लिखा था, “मैं कैंसर से पीड़ित हूं और मेरे परिवार को इस बारे में पता नहीं है. मैं अपने इलाज पर पैसा बर्बाद नहीं करना चाहता क्योंकि बचना अनिश्चित है. मैं अपनी पत्नी को अपने साथ ले जा रहा हूं क्योंकि हम हमेशा साथ रहे हैं. यह मेरा खुद का फैसला है और इसके लिए कोई और खासकर मेरे बच्चे जिम्मेदार नहीं है.”
घटना के समय फर्स्ट फ्लोर में था बेटा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय दंपति के दो बेटे फर्स्ट फ्लोर पर थे और गोली की आवाज सुनकर नीचे भागे. कुलदीप और अंशु को मरियम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










