पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई ने किया दिल्ली अध्यादेश का समर्थन, राज्यसभा में कहा- दिल्ली सेवा बिल पूरी तरह सही
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Aug 2023 9:40 PM
**EDS: TV GRAB** New Delhi: Former Chief Justice of India (CJI) Ranjan Gogoi takes oath as Rajya Sabha MP during the ongoing Budget Session of Parliament, in New Delhi, Thursday, March 19, 2020. (RSTV/PTI Photo)(PTI19-03-2020_000012B)
पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि जहां तक न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच संबंध का सवाल है तो संविधान के अनुच्छेद 105, 121, 122 में इस बारे में स्पष्ट व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार कहा जा सकता है कि सदन के सदस्यों को इस मुद्दे पर चर्चा करने का और अपने विचार रखने का अधिकार है.
राज्यसभा सांसद और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने दिल्ली अध्यादेश का समर्थन किया है. उन्होंने आज यानी सोमवार को कहा कि दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण के लिए अध्यादेश को बदलने का विधेयक पूरी तरह से वैध है. उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य इससे असहमत है तो उसे उनके हाल पर ही छोड़ देना चाहिए. पूर्व सीजेआई ने कहा कि यह बिल किसी के लिए सही हो सकती है तो किसी के लिए गलत भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि सदस्य पार्टी के हिसाब से अपना मत रखते हैं. राज्यसभा में मनोनीत सदस्य रंजन गोगोई ने कहा कि यह दिल्ली अध्यादेश का मामला सर्वोच्च अदालत में लंबित नहीं है, बल्कि जो लंबित है वह अध्यादेश की संवैधानिकता को लेकर है. उन्होंने कहा कि इस मामले का सदन में हो रही बहस से कोई सरोकार नहीं है.
सदन के सदस्यों को इस मुद्दे पर चर्चा करने का अधिकार
पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि जहां तक न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच संबंध का सवाल है तो संविधान के अनुच्छेद 105, 121, 122 में इस बारे में स्पष्ट व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार कहा जा सकता है कि सदन के सदस्यों को इस मुद्दे पर चर्चा करने का और अपने विचार रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 239 एए में दी गई व्यवस्था के अनुसार, संसद के अधिकार पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और न ही यह विधेयक संविधान के मूल ढांचे पर कोई आघात करता है. उन्होंने कहा कि इस अनुच्छेद को अदालत में चुनौती भी नहीं दी जा सकती.
संसद के पास केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कानून बनाने का पूरा अधिकार- पूर्व सीजेआई
पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि केंद्र का अध्यादेश आज जिस स्थिति में है, उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अतिक्रमण कहीं से भी नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि संसद के पास दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कानून बनाने का पूरा अधिकार है. गौरतलब है कि मई महीने में केंद्र सरकार ने दिल्ली अध्यादेश को जारी किया गया था. बता दें, केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए यह अध्यादेश लाया गया था. उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्रशासन में सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार के पास रहेगा.
#WATCH | "…To me the bill is correct, right…," says Rajya Sabha MP and former CJI Ranjan Gogoi on The Government of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill, 2023. pic.twitter.com/uDZYZMbLdM
— ANI (@ANI) August 7, 2023
लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है दिल्ली सेवा बिल
इससे पहले विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बीजेपी के महेश जेठमलानी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 239 एए में कहा गया है कि दिल्ली के पास अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में अधिक अधिकार हैं. उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद अपने आप में व्यापक है और यह दिल्ली के बारे में कानून बनाने का अधिकार संसद को देता है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक दिल्ली के दर्जे के बारे में बताता है और सेवाओं के तबादले से संबंधित है. बता दें, दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में जोरदार बहस हुई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने बिल को लेकर अपनी-अपनी दलीलें दी हैं. इससे पहले यह बिल लोकसभा में पास हो चुका है.
अमित शाह ने पेश किया दिल्ली अध्यादेश बिल
सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश किया. इस बिल के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था और अपने सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा था. बहस के बाद दिल्ली सेवा बिल के पक्ष और विपक्ष में मतदान होगा. गौरतलब है कि लोकसभा ध्वनिमत से विधेयक पर मुहर लगा चुकी है. ऐसे में राज्यसभा विधेयक को पारित कर देती है, तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा.
कांग्रेस ने बिल पर किया तीखी प्रतिक्रिया
राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी का दृष्टिकोण किसी भी तरह से नियंत्रण करने का है. सिंघवी ने दिल्ली सेवा बिल को लेकर कहा कि यह विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह मौलिक रूप से अलोकतांत्रिक है, और यह दिल्ली के लोगों की क्षेत्रीय आवाज और आकांक्षाओं पर एक प्रत्यक्ष हमला है. यह संघवाद के सभी सिद्धांतों, सिविल सेवा जवाबदेही के सभी मानदंडों और विधानसभा-आधारित लोकतंत्र के सभी मॉडलों का उल्लंघन करता है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










