Viral Video: iPhone के लिए भूख हड़ताल पर बैठा बेटा, फूल विक्रेता मां को पूरी करनी पड़ी जिद्द, सोशल मीडिया में यूजर्स का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: एक फूल विक्रेता के बेटे ने iPhone को लेकर ऐसी जिद्द पाल ली, जिसे पूरा करने के लिए उसकी गरीब मां को मेहनत का पूरा पैसा देना पड़ा.

विज्ञापन

Viral Video: फूल विक्रेता के बेटे ने iPhone खरीदने के लिए तीन दिन तक भूख हड़‍ताल पर बैठ गया. उसने तीन दिनों तक कुछ भी नहीं खाया और न ही पानी पिया. थक-हार कर उसकी मां को उसकी जिद्द पूरी करनी पड़ी. मां ने फूल बेचकर जो लाखों रुपये बचाये थे, बेटे के भविष्य सुधारने के लिए, iPhone के लिए निकालने पड़े. मां पैसे देकर बेटे के लिए iPhone खरीद दिया.

सोशल मीडिया में फूटा लोगों का गुस्सा

iPhone खरीदने के का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़के हाथ नोटों से भरे हैं, वहीं उसकी मां के चेहरे पर बिल्कुल भी खुशी नजर नहीं आ रही है. जबकि बेटे के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है. इधर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. जिसमें कई लोगों ने उस लड़के की आलोचना की कि वह अपनी मां के संघर्ष और कड़ी मेहनत को नहीं समझता. एक यूजर ने लिखा, आप उस आईफोन का क्या करेंगे? अगर आपने उस पैसे का इस्तेमाल किसी अच्छे काम में किया होता तो आपकी और आपकी मां की जिंदगी बेहतर होती.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

मंदिर के बाहर फूल बेचती है मां, बेटे ने खरीदा iPhone

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़का मोबाइल स्टोर पर आईफोन खरीदने के लिए खड़ा दिखाई देता है. जब एक व्यक्ति उससे पूछता है कि उसे कौन सा फोन चाहिए, तो उसकी मां बताती है कि उसने उसे सारे पैसे दे दिए हैं. उसकी मां कहती है, मैं एक मंदिर के बाहर फूल बेचती हूं, मेरे बेटे ने तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है क्योंकि वह लगातार आईफोन मांग रहा है.

चंपाई सोरेन के ट्विटर से जेएमएम गायब, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola