Viral Video: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट के बाद एक्शन, दोनों बर्खास्त, थाने में भी मामला दर्ज

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2025 9:40 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: मध्य प्रदेश के एक स्कूल में दो शिक्षिका के बीच आपस में अचानक से भयंकर मारपीट हो गई. दोनों ने एक दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ों से एक दूसरे को मारा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं घटना के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए दोनों को बर्खास्त कर दिया है.

विज्ञापन

Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित एक स्कूल में लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़ों से मारने लगीं. इस भयानक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो दो महिला आपस में लड़ती नजर आ रही हैं उनमें एक महिला स्कूल की प्राचार्या हैं तो दूसरी महिला लाइब्रेरियन हैं, लेकिन इतनी गरिमा वाले पद पर होने के बाद भी दोनों सारी मर्यादाएं भूल कर आपस में मारपीट कर रही है.

https://twitter.com/Info_4Education/status/1918892946898014234

दोनों महिलाओं ने दर्ज कराई प्राथमिकी

एक अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने मेनगांव पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. करीब 90 सेकंड के वीडियो क्लिप में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन जोर-जोर से बहस करते दिख रही हैं. उनमें से एक महिला अपने मोबाइल फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी महिला उसे थप्पड़ मारती है, उसका फोन छीन लेती है और उसे जमीन पर फेंक देती है. दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती रहती हैं और तब तक हाथापाई करती रहती हैं, जब तक कि एक अन्य महिला बीच में आकर उन्हें अलग नहीं कर देती.

दोनों महिलाओं को किया गया बर्खास्त

सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप सामने आने के बाद दोनों महिलाओं को स्कूल से हटा दिया गया और उन्हें खरगोन के सहायक आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. खरगोन की जिलाधिकारी भव्या मित्तल ने कहा “स्कूल प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हुई लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.” उन्होंने कहा कि सोसाइटी कमिश्नर, नई दिल्ली अजीत कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण दहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मित्तल ने कहा “अन्य मुद्दों सहित एक समग्र रिपोर्ट राज्य सरकार और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय के तहत स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति को भेजी गई है.”

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिला एक दूसरे का बाल खींच रही है. थप्पड़ों से एक दूसरे पर हमला कर रही हैं. लड़ाई के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला का मोबाइल फोन छीन कर नीचे फेंक दिया जिससे फोन टूट गया.इसके बाद दूसरी महिला भी रेस में आ गई. दोनों के बीच घमासान लड़ाई छिड़ गई. उठा पटक होने लगी. वीडियो में दिख रहा है एक अन्य महिला दोनों की लड़ाई छुड़ाने की कोशिश भी कर रही है, इसके बाद भी दोनों की लड़ाई जारी रहती है.

कहां की है घटना

मारपीट की यह घटना मध्य प्रदेश के खरगोन से 8 किमी के दूरी पर एक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है. जहां दो महिलाओं के बीच झगड़े की वीडियो वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच के बाद दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola