Farmer Protest Video : शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली, किसानों के टेंट पर चला बुलडोजर, पंखों को भी हटाया
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Mar 2025 11:41 PM
Farmer Protest, ANI
Farmer Protest: केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौट रहे सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित 12 से अधिक किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने मोहाली में हिरासत में ले लिया. किसानों को दोनों बॉर्डर से हटाने के लिए पुलिस ने उनके टेटों को बुलडोजर से हटा रही है.
Farmer Protest: पंजाब पुलिस शंभू और खनौरी Border से किसानों को हटा रही है. बुधवार को पुलिस ने सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई और किसान नेताओं को बुधवार गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद करीब 3 हजार पुलिस के जवान किसानों के धरना स्थल पहुंचे. पुलिस ने किसानों के टेंट और अस्थायी निर्माण पर बुलडोजर चलाया. टेंट के अंदर रखे पंखों को भी हटा दिया है.
किसानों के टेंटों पर चलाया बुलडोजर
पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों की ओर से बनाए गए अस्थाई ढांचों को हटाने के लिए उन पर बुलडोजर चलाया. यहां किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. किसान बीते साल के फरवरी महीने से यहां धरने पर बैठे हैं.
पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया
इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई और किसान नेताओं को हिरासत लिया. पंजाब पुलिस हिरासत में लिए किसान नेताओं लेकर बहादुरगढ़ कमांडो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आई है. पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के अस्थायी ढांचों को पुलिस हटा रही है. सभी किसानों को मौके से हटा दिया गया है.
#WATCH | Patiala: Punjab Police bring detained farmers to Bahadurgarh Commando Police Training Center. Farmer leader Sarwan Singh Pandher and others have been detained today.
— ANI (@ANI) March 19, 2025
The temporary structures erected by protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu Border are being… pic.twitter.com/Sw5zdUVex1
पुलिस ने हटाए पंखे
पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों की ओर से बनाए गए टेंट और मंच पर अस्थायी मंच से पंखों को भी हटा दिया है. पुलिस विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों को भी हटा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक 200 से ज्यादा किसानों की हिरासत में लिया गया है.
किसानों का जारी है विरोध
किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पुलिस को उन्हें हटाने से रोकने के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर दीं. कुछ किसानों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की. किसानों ने बताया कि प्रदर्शन स्थलों के नजदीक एंबुलेंस, बसें, अग्निशमन और दंगा रोधी वाहन तैनात किए गए हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल
बेनतीजा रही किसानों के साथ केंद्र की बैठक
इससे पहले किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच नये दौर की बैठक हुई. तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “वार्ता जारी रहेगी और अगली बैठक चार मई को होगी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. चर्चा सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से हुई. वहीं किसानों ने कहा कि इस बार भी बैठक बेनतीजा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










