Farmer Protest: 'संसद का विशेष सत्र बुलाकर MSP पर बनाया जाए कानून', अपनी मांग पर अड़े किसान, सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Feb 2024 12:49 PM
Patiala: Farmers move away after police fired teargas shell to disperse them during their 'Delhi Chalo' march at Punjab-Haryana Shambhu border, near Patiala, Tuesday, Feb. 13, 2024. (PTI Photo)(PTI02_13_2024_000117B)
Farmer Protest: एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. करीब एक हफ्ते से किसान पंजाब-हरियाणा से लगती दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. अपनी मांगों को मंगवाने के लिए किसान सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के तहत दिल्ली मार्च के लिए आमादा हैं. […]
Farmer Protest: एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. करीब एक हफ्ते से किसान पंजाब-हरियाणा से लगती दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. अपनी मांगों को मंगवाने के लिए किसान सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के तहत दिल्ली मार्च के लिए आमादा हैं. इसी कड़ी में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यानी मंगलवार को केंद्र से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित किसानों की अन्य मांगों को स्वीकार करने के लिए कहा है. पंधेर ने कहा है कि वो कल यानी बुधवार को दिल्ली जाएंगे.
संसद का विशेष सत्र बुलाकर एमएसपी पर कानून बनाए सरकार- पंधेर
पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार से किसानों की तीन बड़ी मांगें हैं.
पहला- सभी फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी हो
दूसरा- स्वामीनाथन आयोग की ओर से अनुशंसित सी 2 प्लस 50 फीसदी फॉर्मूला लागू हो.
तीसरा- किसानों की ऋण माफी हो.
अपनी इन तीनों मांगों को लेकर पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान किसानों ने प्रस्ताव दिया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार एमएसपी पर कानून बनाये. वहीं कर्ज माफी के मुद्दे पर पंधेर ने कहा कि सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक किसानों पर कुल 18.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों का यह कर्ज माफ हो. पंधेर ने केंद्रीय मंत्रियों से किसानों की विभिन्न मांगों पर अपनी प्रतिक्रिया देने को भी कहा है.
सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने किया खारिज
इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई थी. करीब चार घंटे लंबी वार्ता भी हुई. जिसमें सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक दालें, मक्का और कपास किसानों से एमएसपी पर खरीदेंगी. हालांकि शंभू और टिकरी बॉर्डर पर डटे किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. किसानों की दलील है कि केंद्र का प्रस्ताव किसानों के पक्ष में नहीं है
21 फरवरी को हम शांतिपूर्वक दिल्ली जाएंगे- पंधेर
अपनी मांगों को सरकार से मनवाने के लिए किसानों बॉर्डर (Farmer Protest) पर डटे हुए हैं और दिल्ली जाने के लिए आमादा हैं. किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा दिल्ली चलो मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं. बीते दिन सोमवार को दिल्ली चलो मार्च को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. हम मार्च का उनका आह्वान अब भी कायम है, वहीं पंधेर ने मीडिया से कहा कि हम 21 फरवरी को सुबह 11 बजे शांतिपूर्वक तरीके से हम बुधवार को दिल्ली जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










