एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके

Published by :Pritish Sahay
Published at :30 Apr 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
Exit Poll 2026

एग्जिट पोल 2026, फोटो- एआई

Exit Poll 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अलग-अलग राज्यों को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. अधिकतर सर्वेक्षणों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार जीत मिलने की संभावना है, जबकि केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की स्थिति मजबूत बताई जा रही है.

विज्ञापन

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान पूरा हुआ. जहां कुल 294 सीटों पर चुनाव हुए. मतदान खत्म होते ही सबकी नजरे एग्जिट पोल के आंकड़ों पर टिक गई, जो बीजेपी को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि, कुछ सर्वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वापसी की संभावना भी जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, टीएमसी 177–187 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 95–110 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, पोल डायरी और मैट्रिज जैसे सर्वे भाजपा को 140 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आने की संभावना जता रहे हैं. पी-मार्क सर्वे में भी बीजेपी को 150–175 सीटें मिलने का अनुमान है.

एग्जिट पोल में असम में बीजेपी की हैट्रिक

असम में सभी प्रमुख एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मजबूत जीत की ओर इशारा कर रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, एनडीए को 88–100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24–36 सीटों तक सिमट सकता है. मैट्रिज सर्वे भी एनडीए को 85–95 सीटों के साथ बहुमत दे रहा है. असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं.

Survey AgencyBJP/NDA SeatsCongress-led Alliance Seats
Axis My India88 – 10024 – 36
Matrize85 – 9525 – 32
Janmat Polls87 – 9829 – 30
JVC88 – 10123 – 33

केरल- यूडीएफ की वापसी के संकेत

केरल में अधिकतर सर्वे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UD) की जीत का अनुमान लगा रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य सर्वे भी यूडीएफ को स्पष्ट बढ़त दे रहे हैं. केरल में विधानसभ की 140 सीटें हैं.

Survey AgencyUDF SeatsLDF SeatsBJP-led Alliance Seats
Axis My India78 – 9049 – 62
Peoples Pulse75 – 8555 – 65
Vote Vibe70 – 8058 – 68
Peoples Insight66 – 7658 – 6810 – 14

तमिलनाडु- डीएमके गठबंधन मजबूत

तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए 65 से 80 सीटों तक रह सकता है. चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि तमिलगा वेट्री कषगम(TVK) अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटों के साथ सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है. यदि असल नतीजों में यही रहता है तो यह विजय का चुनावी राजनीति में करिश्माई पदार्पण होगा. यह पार्टी फरवरी 2024 में अस्तित्व में आई है.

Survey AgencyDMK-led Alliance SeatsAIADMK/NDA SeatsTVK Seats
Axis My India92 – 11022 – 32108 – 120
Peoples Pulse125 – 14565 – 8018 – 24
Matrize122 – 13287 – 10010 – 12

पुडुचेरी- एनडीए को बढ़त

पुडुचेरी में भी एग्जिट पोल एनडीए गठबंधन को बढ़त देते नजर आ रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, एनडीए को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 6 से 8 सीटों तक सीमित रह सकता है. टीवीके को दो से चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं.

Survey AgencyNDA SeatsCongress-DMK Alliance SeatsTVK Seats
Axis My India16 – 206 – 82 – 4
Peoples Pulse16 – 1810 – 12
Kamakhya Analytics17 – 244 – 7

Also Read: पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही सरकार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola