Encounter in Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

Updated:
विज्ञापन
Encounter in Kulgam

Encounter in Kulgam

Encounter in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना की ओर से बताया किया कि एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Encounter in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखाल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस अभियान में एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ शामिल हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने लिखा, “…अब तक एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है.”

चिनार कॉर्प्स ने बताया कि रातभर रुक-रुक कर मुठभेड़ चलती रही. सतर्क जवानों ने सूझबूझ से जवाबी कार्रवाई की और घेरे को मजबूत किया. अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है.

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Encounter : उधमपुर में चार आतंकी छिपे हैं, खराब मौसम में भी जवान खोजने में जुटे

सात दिनों में तीसरी बड़ी मुठभेड़

ऑपरेशन अखाल पिछले सात दिनों में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है. इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत मार गिराया गया. मुठभेड़ मंगलवार रात कलसियां-गुलपुर इलाके में तब शुरू हुई जब भारतीय सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आ रहे आतंकियों के एक ग्रुप को रोका. इसके बाद चली गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए.

28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन के पास जंगलों से घिरे लिडवास क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए. इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया था. मारे गए आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे.

मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान सुलैमान के रूप में हुई

गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान सुलैमान के रूप में हुई है, जो पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था, जबकि अन्य दो की पहचान अफगान और जिबरान के रूप में हुई है. ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य थे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola