ECI ने कहा-महिलाओं के अपमान की किसी को इजाजत नहीं, हेमा मालिनी पर टिप्पणी करके फंसे रणदीप सुरजेवाला, नोटिस जारी

Updated:
विज्ञापन
ECI ने कहा-महिलाओं के अपमान की किसी को इजाजत नहीं, हेमा मालिनी पर टिप्पणी करके फंसे रणदीप सुरजेवाला, नोटिस जारी

ECI ने आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है और बीजेपी नेता हेमा मालिनी पर विवादित बयान देने के मामले में जवाब मांगा है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को बीजेपी नेता और एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने उनसे 11 अप्रैल शाम पांच बजे तक का समय मांगा है.
चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से यह कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मंच से महिलाओं पर किसी तरह की अमर्यादित टिप्पणी ना की जाए. आयोग ने यह स्पष्ट कहा है कि चुनावी रैलियों और सभाओं को महिलाओं को लेकर गलतबयानबाजी का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष 11 अप्रैल 2024 तक चुनाव आयोग को यह सूचना देनी होगी कि उन्होंने चुनावी सभाओं में महिलाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए हैं.

हेमा मालिनी पर विवादास्पद टिप्पणी

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पिछले दिनों बीजेपी नेता और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद वे बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं. बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा था कि चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की यह संस्कृति ही बनती जा रही है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करेंगे.

कंगना रनौत पर की गई थी विवादित टिप्पणी

अपर्णा यादव ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी का भी उल्लेख किया. हालांकि सुप्रिया श्रीनेत ने यह सफाई दी थी कि उनका एक्स हैंडल किसी ने हैक कर लिया था और वे हमेशा महिलाओं को सम्मान करती हैं, चाहे वे किसी भी क्षेत्र की महिला हो.

रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई

हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि वे हेमा मालिनी का बहुत सम्मान करते हैं. वे धर्मेंद्र की पत्नी हैं इस नाते वे उनकी भाभी हैं. उन्होंने कहा कि उनके बयान को काट-छांट कर सोशल मीडिया में अपलोड किया है, ताकि उसका गलत संदेश जाए.

Also Read : Arvind Kejriwal: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अरविंद केजरीवाल, AAP को राहत की उम्मीद

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola