Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बीच लद्दाख में भी महसूस किए गए झटके, डरकर घरों से निकले लोग

Published by :Pritish Sahay
Published at :01 Apr 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Earthquake Tremor

Earthquake Tremor

Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में बीते दिनों आए भयंकर भूकंप और उससे मची तबाही से पूरी दुनिया डरी हुई है. इसी कड़ी में आज यानी मंगलवार को भारत के लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई.

विज्ञापन

Earthquake: बीते दिनों म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद आज (1 अप्रैल) को लद्दाख की राजधानी लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप के किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है. लेकिन, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग काफी डर गये, आनन-फानन में वो घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगे. इसका कारण है कि बीते शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार और थाईलैंड में भयंकर भूकंप आया था. भूकंप के कारण दोनों देशों में बहुत ज्यादा तबाही मची है.

म्यांमार में भूकंप से अब तक 2,700 से अधिक लोगों की मौत

बीते सप्ताह म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही मची हुई है. विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2700 को भी पार कर गई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं, उनके जीवित होने आस धीरे-धीरे कम होती जा रही है. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हालांकि कुछ चमत्कार अभी भी हो रहे हैं. नेपीता में अग्निशमन विभाग ने बताया कि एक इमारत के मलबे से 91 घंटे बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

म्यांमार में मची है भयंकर तबाही

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख और वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने राजधानी नेपीता में बताया कि भूकंप के कारण अब तक 2,719 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4,521 व्यक्ति घायल हैं और 441 लापता हैं. म्यांमार में आए भूकंप से देश में बड़ी तबाही मची है. कई इलाकों की बिजली कट गई है. संपर्क के साधन ठप हो गए हैं. सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola