2 साल पहले इंटरव्यू में पूछे गए सवाल से नाराज छात्र ने प्रोफेसर पर किया हमला, मुक्का-थप्पड़ मारने का आरोप
प्रोफेसर अनुपम झा (Photo/X)
दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 साल पहले पीएचडी दाखिले के इंटरव्यू में पूछे गए सवाल से नाराज एक छात्र ने प्रोफेसर पर हमला कर दिया.
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के इंटरव्यू में पूछे गए सवाल से नाराज छात्र ने प्रोफेसर से मारपीट कर दी. ये घटना तब हुई जब प्रोफेशर क्लास लेने जा रहे थे. इस घटना के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र के खिलाफ एक्शन लिया है और उसे निलंबित कर दिया है.
कक्षा लेने जा रहे थे प्रोफेसर, तभी हुआ हमला
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुपम झा ने कहा, “मैं यहां कक्षा लेने आया था. मेरी कक्षा सुबह 11 बजे निर्धारित थी, इसलिए मैं करीब 10:30 बजे इमारत में प्रवेश कर रहा था. जैसे ही मैं अंदर जा रहा था, एक पीएचडी छात्र ने मुझे मुक्का मारा और थप्पड़ मारा, जिससे मैं जमीन पर गिर गया. मेरे हाथ में गंभीर चोट आई है. गनीमत रही कि मेरे पीछे रेलिंग थी और मेरा सिर उससे नहीं टकराया, नहीं तो सिर में गंभीर चोट लग सकती थी.
2 साल पहले इंटरव्यू में पुछे गए सवाल से नाराज था छात्र
अनुपम झा ने बताया कि छात्र उस समय (हमले के दौरान) कुछ कह रहा था. बाद में उन्हें पता चला कि वह करीब डेढ़ से दो साल पहले हुए अपने पीएचडी दाखिला इंटरव्यू को लेकर नाराज था. उस इंटरव्यू के लिए बनी 10 सदस्यीय समिति में प्रोफेसर अनुपम झा भी शामिल थे. उनके मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने छात्र से एक सवाल पूछा था, जिससे वह नाराज हो गया था.
ये भी पढ़ें: 'किसी भी समय TRE-4 का नोटिफिकेशन हो सकता है जारी', शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- अभ्यर्थी पढ़ाई पर ध्यान दें
DU ने छात्र के खिलाफ लिया तत्काल एक्शन
घटना के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र शुभम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है. प्रॉक्टर कार्यालय के आदेश के मुताबिक, उमंग भवन में सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज विश्वविद्यालय को मिली है.
आदेश के अनुसार, 2024-25 शैक्षणिक सत्र के फेज-II में फैकल्टी ऑफ लॉ में दाखिला लेने वाले पीएचडी शोधार्थी शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, उसके दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.
ये भी पढ़ें: पटना: तेजस राजधानी में महिला यात्री से छेड़खानी, शराब के नशे में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सुरक्षा को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज
प्रोफेसर अनुपम झा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मामले में तत्काल कार्रवाई की है और जांच शुरू की जा रही है. उन्होंने बताया कि शिक्षक संगठन DUTA समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद शिक्षकों के बीच सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









