सतीश पूनिया बने पंजाब के प्रभारी, जानिए कौन हैं BJP के ये चर्चित नेता
सतीश पूनिया बने पंजाब के पार्टी प्रभारी (Photo/X)
सतीश पूनिया को बीजेपी ने पंजाब का प्रभारी बनाया है. उनके सामने पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. जानिए उनके बारे में विस्तृत जानकारी.
बीजेपी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है. 17 अगस्त को उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और अब 18 अगस्त को वे पंजाब के प्रभारी बनाए गए हैं. राष्ट्रीय महासचिव पूनिया के सामने अब पंजाब में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी होगी.
कौन हैं सतीश पूनिया?
सतीश पूनिया ने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी. इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा और राजस्थान बीजेपी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते रहे. 2018 में वह पहली बार आमेर से विधायक बने और 2019 में उन्हें राजस्थान बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.
प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 2019 से 2023 तक पार्टी की कमान संभाली. हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आमेर सीट से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: आजादी के बाद UP की पहली विधानसभा कैसी थी? 1952 में ऐसे शुरू हुआ था प्रदेश की लोकतांत्रिक राजनीति का पहला अध्याय
हरियाणा में बदली थी तस्वीर
राजस्थान चुनाव के बाद बीजेपी ने पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया. 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई. इसके बाद 2026 में पूनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया और अब उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: पुराने चेहरों के साथ नई पीढ़ी का गठजोड़, BJP की नई टीम में युवा, महिला और डिजिटल राजनीति पर फोकस
पंजाब में होगी अगली परीक्षा!
पंजाब में बीजेपी के सामने अपना संगठन और जनाधार मजबूत करने की चुनौती है. पूनिया के पास राजस्थान और हरियाणा में संगठन संभालने का अनुभव है. अब देखना होगा कि वह इस अनुभव का इस्तेमाल पंजाब के अलग राजनीतिक समीकरण में किस तरह करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









